राजस्थान सरकार ने 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है, जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निकायों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. कई अधिकारियों को रिक्त पदों पर भी पदस्थापित किया गया है. महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), डीआरडी, उदयपुर लगाया गया है. जबकि पीयूष कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त निदेशक, गैंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, उदयपुर की जिम्मेदारी दी गई है. नरेश नुकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) राजसमंद से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) राजस्व न्यायालय पाली, डॉ. अशोक कुमार चतुर्वेदी को अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग (जयपुर) और हुकुमचंद को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर की जिम्मेदारी दी गई है.
इन अधिकारियों का तबादला
- राजवीर सिंह चौधरी को सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर लगाया गया है.
- अशोक कुमार शर्मा-I को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली-बहरोड़ नियुक्त किया गया है.
- अनिल कुमार शर्मा को जिला रसद अधिकारी, उदयपुर लगाया गया है.
- आलोक जैन को उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर नियुक्त किया गया है.
- आकाश रंजन को सहायक आयुक्त (I), देवस्थान, जयपुर लगाया गया है.
- जगदीश प्रसाद गौड़ को उपखंड अधिकारी, हिंडौन (करौली) नियुक्त किया गया है.
- संजीव कुमार शर्मा को उपखंड अधिकारी, कोटड़ा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति), कोटड़ा (उदयपुर) लगाया गया है.
- ललित चंद मीणा को विशिष्ट सहायक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है.
- ओम प्रकाश सहराण को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), जोधपुर लगाया गया है.
- राजकुमार कस्वां को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, राजसमंद नियुक्त किया गया है.
देखिए पूरी लिस्ट
202608101126569644139OrderofIFSdated10-08-2026 by pulkitm
(खबर अपडेट की जा रही है.)