राजस्थान ANTF टीम का त्रिशूल प्रहार, जयपुर से लेकर अमृतसर और अहमदाबाद तक तस्करों पर शिकंजा

राजस्थान में एएनटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग ऑपरेशन में तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में टीम ने एक साथ तीन बड़े ऑपरेशन चलाकर तीन इनामी तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन कार्रवाइयों से तस्करी नेटवर्क को बड़ा नुकसान हुआ है. एएनटीएफ ने “ऑपरेशन जिंजर लायन”, “ऑपरेशन मदभुवन” और “ऑपरेशन मदाभूत” के तहत एक साथ कार्रवाई की. इन तीनों अभियानों की सफलता ने लंबे समय से फरार तस्करों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तान सीमा के पास से गिरफ्तारी

पहली कार्रवाई “ऑपरेशन जिंजर लायन” के तहत की गई. जयपुर मुख्यालय की टीम ने श्रीगंगानगर पुलिस के सहयोग से 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी जोबनजीत सिंह को अमृतसर के पास पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से पकड़ लिया.

मध्यप्रदेश से दबोचा दूसरा आरोपी

दूसरी कार्रवाई “ऑपरेशन मदभुवन” के तहत हुई. जयपुर मुख्यालय के साथ कोटा और झालावाड़ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी पुरसिंह को मध्यप्रदेश के कुण्डाल क्षेत्र स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया.

अहमदाबाद से पीछा कर जयपुर में पकड़ा तीसरा तस्कर

तीसरी कार्रवाई “ऑपरेशन मदाभूत” के तहत की गई. उदयपुर पुलिस द्वारा घोषित 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश को अहमदाबाद से ट्रैक करते हुए जयपुर में गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

Advertisement

लगातार जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों के अनुसार एएनटीएफ के गठन के बाद से ही नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है. टीम लगातार फरार अपराधियों को पकड़ने और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान के 30 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं की होगी परीक्षा, AI और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग देगी पार्टी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान