जयपुर में पकड़ा गया साइको किलर, महिला को प्यार के जाल में फंसाकर करता था बेरहमी से हत्या...5 साल में दो वारदात

राजस्थान में जयपुर पुलिस ने एक खतरनाक साइको सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं को फंसाकर उनके साथ लिव-इन में रहता था और उनकी हत्या कर देता था. वह अब तक दो हत्याएं कबूल चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में जयपुर पुलिस ने एक खतरनाक साइको सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे खतरनाक साइको सीरियल किलर को दबोचा है जो महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था. मुरलीपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया यह आरोपी राम कल्याण गुर्जर टोंक जिले का रहने वाला है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए शादीशुदा महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर उन्हें भगाकर उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगता था. पुलिस की मुस्तैदी से यह साइको किलर अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है वरना कई और महिलाएं इसके निशाने पर थीं.

वैष्णोदेवी की यात्रा के बाद मर्डर

मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि आरोपी राम कल्याण ने बीती 9 मई को जयपुर के एक किराये के मकान में अपनी लिव-इन पार्टनर अंबिका कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. अंबिका पहले से शादीशुदा थी और आरोपी उसे भगाकर जयपुर लाया था.

हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या करने से ठीक पहले आरोपी उसे वैष्णोदेवी और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने भी ले गया था. वारदात वाले दिन अंबिका का इंस्टाग्राम पर किसी और से बात करने को लेकर आरोपी से झगड़ा हुआ था और इसी शक में उसने अंबिका का काम तमाम कर दिया.

स्टेशन से भागने की फिराक में था 

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी राम कल्याण जयपुर से सवाई माधोपुर फरार हो गया था. वह रेलवे स्टेशन से किसी दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था लेकिन तभी स्पेशल टीम के कांस्टेबल रोहिताश, पूरणमल और राजमहेंद्र की सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी करके दबोच लिया.

Advertisement

2020 में भी होटल में की थी पूजा की हत्या

पुलिस पूछताछ में इस सीरियल किलर ने जो खुलासे किए उसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए. आरोपी ने कबूला कि वह साल 2020 में भी टोंक के दूनी की रहने वाली पूजा नाम की महिला की हत्या कर चुका है. वह पूजा को एक होटल में लेकर गया था और वहां संबंध बनाने के बाद उसकी चुन्नी से गला घोंटकर उसे मार डाला था.

चोरी से चलाता था खर्चा

जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी की गई वारदातों पर कोई पछतावा नहीं है. वह अपना खर्च चलाने के लिए चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देता था. आरोपी कई और महिलाओं के संपर्क में था और भविष्य में और भी हत्याएं कर सकता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-उदयपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर 5 घंटे चला धरना

Featured Video Of The Day
PM Modi UAE Visit: UAE दौरे के बीच होर्मुज खोलने को लेकर PM मोदी का बड़ा बयान | US-Iran War | NDTV