जयपुर में बेकाबू काली थार का आतंक, बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर; देखें CCTV

राजस्थान के अलग-अलग शहरों से थार के आतंक के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा वीडियो जयपुर का है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, देखें सीसीटीवी.
NDTV Reporter

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शहर के खो नागोरिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक तेज रफ्तार काली थार (Black Thar) ने बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी. यह हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर काफी दूर तक जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

10 सेकेंड का है वीडियो

10 सेकेंड के इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हेलमेट लगाए एक बाइक सवार सामने से आ रहा है. जैसे ही वो तिराहे पर पहुंचकर रोड क्रॉस कर रहा होता है तभी एक तेज रफ्तार कार उसके दाईं ओर से आती है और उसे टक्कर मारते हुए निकल जाती है. घायल शख्स हवा में उछलकर बीच सड़क पर गिर जाता है और उसकी बाइक रोड किनारे जा गिरती है. एक्सीडेंट के बाद भी थार सवार रुकता नहीं है और वहां से फरार हो जाता है.

अलवर में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले 27 अप्रैल को अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र से भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें हनुमान सर्किल के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था. आनन फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन कुछ समय हर उसकी मौत हो गई थी. आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान लच्छी खान पुत्र इसब उर्फ मिच्छू के रूप में हुई थी. वह अलवर शहर के इटराना रोड, वार्ड नंबर 33, समोला क्षेत्र का निवासी था. प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतक मजदूरी करता था और रोज की तरह सुबह किसी फैक्ट्री में काम पर जाने के लिए निकला था. इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:- पानी के लिए महीनों से परेशान महिलाओं ने घेर ली कार, इतना कोसा कि JEN लगी रोने

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Bengaluru Visit : PM मोदी के दौरे से पहले मिली जिलेटिन स्टीक | Top News | NDTV India
Topics mentioned in this article