वास्तु के हिसाब से मसालों के डिब्बे में रखे 50 लाख रुपये, 10 साल पुराने नौकर ने डॉक्टर को लूटा

24 फ़रवरी को नौकर ने झूठी डकैती होने का खेला रचा. नौकर का ही बेटा अपने दोस्त के साथ आया शीशे तोड़ दिए. नौकर सुमित के पास घर में लगे CCTV फ़ुटेज का पूरा एक्सिस भी था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
10 साल पुराने नौकर ने डॉक्टर के चुराए 50 लाख रुपये

Rajasthan News: किचन में मसाले के डिब्बे में छिपाकर रखे गए 50 लाख रुपये की चोरी की फिल्मी कहानी का पर्दाफाश हो गया है. जयपुर में डॉक्टर के घर पर 10 साल से नौकरी कर रहे नौकरों ने मसाले के डिब्बे से 50 लाख रुपये उड़ा दिए थे. बड़ी बात थी कि नौकर ने चोरी करने से पहले डॉक्टर के घर में पालतू कुत्ते सैंड बनार्ड को मौत के घाट उतार दिया. फिर किचन का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया. साथ ही डॉक्टर ने ये रुपये अपनी पोती की फीस के लिए किचन में मसाले के डिब्बे में रखा था, उन्हें लगा था कि चोर यहां तक नहीं पहुंच सकेंगे.   

10 से डॉक्टर के यहां नौकर था चोर

सांगानेर सदर थाना पुलिस ने डॉक्टर प्रभाकर सेठी के घर से 50 लाख रुपया चोरी की वारदात का ख़ुलासा कर दिया है. 26 मार्च को डॉक्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिस पर शक के आधार पर घरेलू नौकर सुमित और सीमा को गिरफ़्तार किया. पुलिस की जांच में पता चला कि सुमित 10 साल से डॉक्टर के यहां घर नौकरी कर रहा था. वहीं सीमा भी करीब 07  साल से नौकरी कर रही थी. DCP साउथ राजर्षि राज ने बताया कि डॉक्टर ने अपनी पोती की फ़ीस के लिए 50 लाख रुपये रसोई में रखे थे.

वास्तु के हिसाब से डॉक्टर ने ये पैसे रसोई में मसालों के डब्बे में रखे थे. उन्हें लगा कि चोर यहां तक नहीं पहुंच सकेंगे. 22 फ़रवरी को पैसे रखे थे, जैसे ही इस बात की ख़बर नौकर सुमित और सीमा को पता चला तो उन्होंने चोरी की साज़िश रची. 24 फ़रवरी को उन्होंने झूठी डकैती की कोशिश का प्रयास किया. नौकर का ही बेटा अपने दोस्त के साथ आया शीशे तोड़े और नौकर सुमित के पास घर में लगे CCTV फ़ुटेज का पूरा एक्सिस भी था. इसलिए उसे पता था कि कब और कैसे वारदात करनी है. नौकर ने पहले रसोई का CCTV कैमरा बंद किया और फिर उसके बाद वारदात को अंजाम दिया. 

डॉक्टर के पालतू कुत्ते को नौकर ने मार डाला
Photo Credit: NDTV

नौकर ने डॉक्टर के कुत्ते को मारा

डॉक्टर ने अपने घर पर साढ़े चार साल का सैंड बनाड कुत्ता भी रखा हुआ था. नौकर सुमित ग्रेजुएशन किया हुआ है और बेहद शातिर भी है. आरोपी नौकर ने चोरी के दौरान रास्ते का कांटा बने कुत्ते को मार दिया. पुलिस को शक है कि इस कुत्ते को नौकर ने ही मारा था, ताकि वह पकड़ा नहीं जा सके. जानकारी के अनुसार, सुमित जयपुर के शिवदासपूरा का रहने वाला है तो वहीं सीमा अजमेर की रहने वाली है. पूछताछ में आरोपियों ने क़बूल किया कि वह एक महीने से साज़िश को रच रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से 33 लाख रुपये बरामद कर लिया है. वहीं बाक़ी पैसे कहां छिपाए, उनकी तलाश की जा रही है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लालच में आ गए थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, महिला और बेटी की मौत; फंदे से गिर गया बेटा

बीकानेर में स्पा की आड़ में चल रहा था 'गंदा खेल', बीच सड़क पर कार के पास हो रहा था सौदा; तभी पहुंच गई पुलिस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: हार मान गया America? Trump का बड़ा बयान! छोड़ेगा ईरानी सरजमीन | War News