पिता ने छोड़ा साथ, शादी में परिवार बनकर पहुंची 16 जाट रेजिमेंट, 1.61 लाख की मदद, जवानों ने निभाया फर्ज

राजस्थान के अलवर में भारतीय सैनिकों ने 1.61 लाख की सहायता देकर एक बेटी का विवाह करवाया है. दुल्हन के पिता नहीं थे, ऐसे में उसके विवाह में 16 जाट रेजिमेंट ने अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी में परिवार बनकर पहुंची 16 जाट रेजिमेंट, निभाया पिता का फर्ज (फोटो:NDTV)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान के अलवर में दिवंगत हवलदार की पुत्री प्रीति की शादी में उनके साथी जवानों ने परिवार का समर्थन किया.
  • 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारियों और जवानों ने शादी समारोह में शामिल होकर परिवार के प्रति सम्मान आत्मीयता दिखाई.
  • यूनिट ने आर्थिक सहायता के रूप में ₹1,61,000 प्रदान कर बेटी के विवाह में परिवार की जिम्मेदारी निभाई.

विदाई के दौरान बेटी को सबसे ज्यादा याद मां-बाप की आती है. क्योंकि जिस घर में वह बचपन से रहती है, वह घर और उसका परिवार पराया होने लगता है. बेटी की विदाई में हर पिता की आंखें भी नम हो जाती हैं, दिल भारी हो जाता है. लेकिन राजस्थान की एक शादी में मंडप में वो पिता मौजूद नहीं था, जिसकी लाडली बेटी दुल्हन बनकर विदा हो रही थी, पिता का साया उठ चुका था, पर बेटी अकेली नहीं थी. उसके सिर पर पिता का हाथ भले ही न हो, लेकिन पूरी एक रेजिमेंट साथ खड़ी थी. अलवर में सेना के जवानों ने अपने दिवंगत साथी के बेटी की शादी में परिवार की जिम्मेदारी निभाई. 

राजस्थान के अलवर का मामला

राजस्थान के अलवर जिले में 21 नवंबर 2026 को स्वर्गीय हवलदार पप्पल सिंह की पुत्री प्रीति का विवाह समारोह संपन्न हुआ. इस मौके पर उनकी कमी को उनके साथी जवानों ने पूरा किया. जहां 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारियों, जेसीओ और जवानों ने समारोह में शामिल होकर परिवार के प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट की है. पिता का साया उठने के बाद बेटी के विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर परिवार को संबल देने के लिए यूनिट ने ₹1,61,000 की आर्थिक मदद भी की. शादी में यूनिट की तरफ से रोशनी धवल ने स्वर्गीय हवलदार पप्पल सिंह की पत्नी अनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, यह पल वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए भावुक कर देने वाला था. 

समारोह में सूबेदार वीरेन्द्र कुमार धवल, नायब सूबेदार सूबे सिंह, हवलदार सतीश कुमार, हवलदार सुनील कुमार, नायक लोकेश, नायक सोहन सिंह और अग्निवीर दिवाकर मौजूद रहे. सभी ने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का संदेश दिया. रेजिमेंट के इस सहयोग से परिवार को भावनात्मक संबल मिला, ग्रामीणों, रिश्तेदारों और वर पक्ष ने सेना की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया. सेना के जवानों की मदद से इस शादी में बेटी के पिता की कमी महसूस नहीं हुई. 

ये वीडियो भी देखिए

सेना के जवानों की सबने की तारीफ

इस पहल ने साबित कर दिया कि सैनिक का रिश्ता केवल वर्दी तक सीमित नहीं होता. सैनिक के जाने के बाद भी उसकी रेजिमेंट परिवार के साथ खड़ी रहती है. 16 जाट रेजिमेंट ने आर्थिक सहायता से बढ़कर अपनत्व, सम्मान और जिम्मेदारी निभाकर सेना की पारिवारिक परंपरा और 'सेवा परमो धर्म' की भावना को साकार किया. सेना के जवानों की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है. ग्रामीणों ने भी इस पहल की तारीफ की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः राजस्थान पंचायत चुनाव: विधायक के PA की पत्नी हारीं, गांव से हटाई गईं 50 स्ट्रीट लाइटें


Topics mentioned in this article
Alwar News
Rajasthan News
16 Jat Regiment
Alwar Today News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं