'मुझे यहां से ले चलो...' बहू की गुहार के पीछे छिपा भयावह सच, ससुर का सालों से हवस मिटाने का चल रहा था खेल

जब उसके ससुराल के आसपास पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो विवाहिता के साथ उसके ससुर द्वारा मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने की बात सामने आई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ससुर का सालों से हवस मिटाने का चल रहा था खेल

राजस्थान के अजमेर जिले में ससुर और बहू का रिश्ता शर्मसार हो गया है. मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता के साथ उसके ससुर ने लंबे समय तक कथित रूप से दुष्कर्म किया. आरोप है कि आरोपी द्वारा अपने बेटे को अपनी पत्नी के पास कमरे में भी नहीं जाने दिया जाता था. ऊपर से उसके साथ मारपीट की जाती है. पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ससुर के आए दिन दुष्कर्म करता रहा, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई और फिर बेटी हुई है. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. 

2018 में हुई पीड़िता की शादी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई ने थाने में दी रिपोर्ट दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था. वह मात्र 8वीं तक पढ़ी हुई है. शादी के बाद से ही उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई. परिवार को पहले यह लगा कि घरेलू प्रताड़ना के कारण उसकी हालत खराब हो रही है, लेकिन हाल ही में सामने आए तथ्यों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया.

पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के बाद जब भी उसकी बहन घर आई तो उसका ससुर ही लेकर आता. मेरी बहन अक्सर डरी सहमी रहती. धीरे-धीरे उसकी स्थिति और खराब होती गई. भाई ने कहा कि बहन के बेटी पैदा होने पर वह उसके ससुराल गया तो वहां पर उसके ससुर ने बताया कि आपकी बहन काम नहीं करती है, इसलिए उसे डांट देते हैं. वह मेरी कुछ भी बात नहीं मानती है. जिसके बाद मेरी बहन कोने में जाकर बुरी तरह से रोने लगी और जब मैं उसके पास गया तो वह पांव पकड़कर कहने लगी कि आप मुझे यहां से ले चलो. 

ससुर को आपत्तिजनक हाल में देखा- पड़ोसी 

इसके बाद भाई ने पीड़ित बहन को अपने घर ले आया. भाई ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुरूप बहन का इलाज करवाया. कुछ दिन पहले उसने अपनी बहन का फिर से वापस ससुराल जाने को कहा तो उसने मना कर दिया और जोर-जोर से रोने लगी. जब उसके ससुराल के आसपास पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो विवाहिता के साथ उसके ससुर द्वारा मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने की बात सामने आई. आसपास के लोगों ने पीड़िता के भाई को बताया कि 1-2 बार उन लोगों ने उसके ससुर को उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा व उनके घर जाकर समझाया कि बच्ची के साथ तू गलत कर रहा है.

Advertisement

थाना प्रभारी नरपत राम के मुताबिक, आसपास और पड़ोसियों के बताने पर जब भाई ने बहन से इस बारे में पूछा तो उसने चौंकाने वाली बात बताई. पीड़िता का ससुरा उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता था और उसके पति को कमरे में नहीं आने देता था. ऊपर से विवाहिता के पति के साथ मारपीट भी करता था. शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता की पुत्री का जन्म भी इसी कथित दुष्कर्म का परिणाम है. इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच का विषय है.

पीड़िता की ओर से अधिवक्ता आस्था बेरवा और नवीन बेरवा के माध्यम से किशनगढ़ थाने में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच थानाधिकारी द्वारा स्वयं की जा रही है. थाना प्रभारी नरपत राम का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है. पीड़िता के बयान, चिकित्सीय एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. (अजमेर के किशनगढ़ से सनी उमरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं-  राजस्थान में भाई को फंदे से लटका देख बहन ने खा लिया जहर, घर पर नहीं थे माता-पिता

Advertisement
Featured Video Of The Day
मंत्री जितेंद्र सिंह के कान में क्या बोले राहुल गांधी?

Topics mentioned in this article
Rajasthan News
Rajasthan Crime
Ajmer News
Ajmer Crime
Ajmer Crime News