विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2021

Sapna Choudhary ने नागिन की धुन पर किया शानदार डांस, फैंस बोले- किसी से कम नहीं है हरियाणवी क्वीन 

सपना चौधरी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में वे नागिन धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खास पसंद किया जा रहा है.

Sapna Choudhary ने नागिन की धुन पर किया शानदार डांस, फैंस बोले- किसी से कम नहीं है हरियाणवी क्वीन 
सपना चौधरी ने नागिन की धुन पर किया जोरदार डांस
  • सोशल मीडिया पर छा गईं सपना चौधरी
  • नागिन धुन पर यूं डांस करती आईं नजर
  • फैंस ने जमकर की तारीफ
नई दिल्ली:

अपने डांस और स्टाइस से सभी को मात देने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी का ग्राफ आए दिनों हाई हो रहा है, उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. फिलहाल तो उनका एक वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में सपना का लुक देखने लायक है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक भी जमकर  तालियां बजाते नजर आ रहे हैं.

नागिन धुन पर डांस करती नजर आईं सपना 
हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वीडियो को उनके फैन पेज पर शेयर किया है. बता दें कि सपना को फॉलो करने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. फिलहाल तो इस वीडियो में सपना काले रंग के सूट में नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं वे स्टेज पर खड़े हो नागिन की धुन पर जोरदार डांस करती भी नजर आ रही हैं. 

वायरल हो रहे हैं म्यूजिक वीडियो 
सपना के डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ कर आती है. बता दें कि इन दिनों सपना अपने नए गाने 'बनके चली मोरनी' को लेकर खास सुर्खियां बटोर रही हैं. इस वीडियो को अभी तक 2.6 मिलियन बार देखा जा चुका है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Chaudhary, Sapna Chaudhary Viral Dance Video, Haryanvi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com