विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

सपना चौधरी ने 'सुथरी से तू' गाने पर किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो हरियाणवी सॉन्ग 'सुथरी से तू' पर धमाकेदार डांस कर रही हैं.

सपना चौधरी ने 'सुथरी से तू' गाने पर किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो हरियाणवी सॉन्ग 'सुथरी से तू' पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) स्टेज पर अपने यूनिक स्टाइल में डांस कर रही हैं. सपना चौधरी का डांस देखने इस दौरान हजारों की संख्या भी भीड़ उमड़ी हुई थी. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में अपने काम से धूम मचाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

बाहुबली प्रभास के साथ जमेगी दीपिका पादुकोण की जोड़ी, वैजयंती मूवीज ने फिल्म बनाने की घोषणा की

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है. उनके इस वीडियो को टशन हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'डोप छोरा 'रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

माधुरी दीक्षित ने 'पिंगा ग पोरी' पर प्रियंका चोपड़ा संग किया डांस, बर्थडे पर शेयर किया Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Ke Song, Sapna Chaudhary Ka Dance, Sapna Video, Sapna Choudhary, Sapna Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com