विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

'52 गज का दामन' की सिंगर Renuka Panwar का नया सॉन्ग 'काला दामन' हुआ रिलीज, देखें Video

'52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) सॉन्ग फेम हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का नया गाना 'काला दामन' (Kala Daman) रिलीज होते ही खूब धमाल मचा रहा है.

'52 गज का दामन' की सिंगर Renuka Panwar का नया सॉन्ग 'काला दामन' हुआ रिलीज, देखें Video
रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का नया गाना 'काला दामन' (Kala Daman) रिलीज
नई दिल्ली:

'52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) सॉन्ग फेम हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अपना नया गाना 'काला दामन' (Kala Daman) रिलीज कर दिया है. उनके नए सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. 'काला दामन' (Kala Daman Song) को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के इस गाने को व्हाइट हिल धाकड़ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. हमेशा की तरह हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के गाने पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

प्रीति जिंटा को 'सोल्जर' के सेट पर बॉबी देओल ने किया था इतना तंग, एक्ट्रेस बोलीं- अभी तक माफ नहीं किया...

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के नए गाने 'काला दामन' (Kala Daman) के बोल योगी अंजाना ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत फॉक बीट योगी ने दिया है. गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिद्धू ने इसे प्रोड्यूस किया है. के डी ने गाने में परफॉर्म किया है. रेणुका पंवार के हरियाणवी सॉन्ग्स की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. फैन्स उनके हर गाने को खूब प्यार दे रहे हैं.

'भाबीजी घर पर हैं' में नेहा पेंडसे ने ली जबरदस्त एंट्री, शाहरुख खान के सॉन्ग पर यूं दिखाया स्वैग- देखें Video

बता दें कि  'काला दामन' (Kala Daman) सॉन्ग से पहले रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के तीन हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं. इसमें सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ उनका सॉन्ग 'चटक मटक' है जबकि हाल ही में सॉन्ग 'हरियाणवी बीट' रिलीज हुआ है. इस तरह रेणुका पंवार एक के बाद एक सुपरहिट सॉन्ग दे रही हैं. फ्यूचर में भी वह फैन्स के लिए कई धमाके लेकर आने वाली हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Daman Song, Renuka Panwar, Kala Daman Song Out, Kala Daman Haryanvi Song, 52 Gaj Ka Daman Haryanvi Song, Haryanvi Song, New Haryanvi Song 2020, Haryanavi 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com