हनीमून मनाने गया पंजाब का कपल दुबई में फंसा, मां-बाप को वीडियो कॉल में बताया, वहां कैसा है हाल?

सरदूलगढ़ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर की शादी बीते 22 फरवरी को हुई थी. नई जिंदगी की शुरुआत की खुशियां मनाने के लिए यह जोड़ा 27 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हुआ था. उनकी वापसी 3 मार्च को निर्धारित थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान और इजरायल के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष के कारण दुबई में फंसे एक नवविवाहित जोड़े की वापसी रद्द हुई है
  • सरदूलगढ़ के गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर शादी के बाद हनीमून मनाने दुबई गए थे और अब वहीं फंसे हुए हैं
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं हैं, जिससे दोनों जोड़े की यात्रा अनिश्चितकालीन निलंबित हो गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखने लगा है. पंजाब के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया एक नवविवाहित जोड़ा युद्ध के कारण पैदा हुए हालातों और उड़ानों के रद्द होने से वहीं फंस गया है. इस घटना से पंजाब में रह रहा उनका परिवार गहरी चिंता में है.

शादी की खुशियों के बीच युद्ध का साया

सरदूलगढ़ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर की शादी बीते 22 फरवरी को हुई थी. नई जिंदगी की शुरुआत की खुशियां मनाने के लिए यह जोड़ा 27 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हुआ था. उनकी वापसी 3 मार्च को निर्धारित थी. ईरान और इजरायल के बीच अचानक शुरू हुए मिसाइल हमलों और युद्ध जैसी स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (Flights) बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे वे वापस नहीं लौट पा रहे.  

वीडियो कॉल पर हुई बात, सुरक्षित हैं दोनों

गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंत सिंह ने बताया कि उनकी अपने बेटे और बहू से वीडियो कॉल के जरिए बात हुई है. फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन विदेशी धरती पर युद्ध के बीच फंसे होने के कारण वे मानसिक तनाव में हैं. दुबई में उड़ानों के अनिश्चितकालीन निलंबन ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है. 

भारत सरकार से मदद की अपील

युद्ध के कारण पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया है, जिससे कई देशों की एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. ऐसे में गुरजंत सिंह और उनके परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से भावुक अपील की है. उन्होंने मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं. दुबई में फंसे अन्य भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. गुरप्रीत के पिता गुरजंत सिंह ने कहा, "बेटे और बहू की सुरक्षा को लेकर हम बहुत चिंतित हैं. हम सरकार से विनती करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए."
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Military Bases In Middle East तबाह? Iran Strikes से $800 Million का बड़ा नुकसान | Middle East War