नशा तस्करों पर चला पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार,125 अपराधियों के साथ पंजाबी गायिका भी अरेस्ट

माछीवाड़ा साहिब में कोहाड़ा रोड अडियाना बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक और महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.पूछताछ में उनकी पहचान सरवन सिंह और परमजीत कौर के रूप में हुई,जो गांव रहीमाबाद खुर्द के रहने वाले और भाई-बहन हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंडीगढ़:

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत खन्ना पुलिस को पहले ही दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है.एसएसपी डॉ.दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में जिले के तीनों सब-डिवीजनों खन्ना,पायल और समराला में एक साथ 151 जगहों पर छापेमारी कर कुल 125 अपराधी तत्वों को हिरासत में लिया गया है. इनमें गैंगस्टर,नशा तस्कर,वांछित अपराधी और संदिग्ध लोग शामिल हैं.इस दौरान माछीवाड़ा साहिब की रहने वाली पंजाबी गायिका परमजीत कौर पम्मी और उसका भाई सरवन सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.

एसएसपी डॉ.दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि ऑपरेशन के तहत सुबह करीब 4 बजे से पुलिस की कई टीमों ने पूरी योजना और पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ रेड की.पुलिस ने गैंगस्टरों,ड्रग पेडलर्स और सक्रिय अपराधियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की.इस दौरान 3 सक्रिय गैंगस्टर,45 वांछित अपराधी,46 लोगों को क्राइम प्रिवेंशन के तहत,2 फरार आरोपी और 29 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.इस तरह कुल 125 लोगों को काबू किया गया.

पंजाबी गायिका भी नाम

इसी के तहत माछीवाड़ा साहिब में कोहाड़ा रोड अडियाना बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक और महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.पूछताछ में उनकी पहचान सरवन सिंह और परमजीत कौर के रूप में हुई,जो गांव रहीमाबाद खुर्द के रहने वाले और भाई-बहन हैं.दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.पुलिस के अनुसार,परमजीत कौर पहले पंजाबी गायिका रह चुकी है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बड़ी मात्रा में ड्रग्स और गैर-कानूनी सामान बरामद

एसएसपी डॉ.दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 4 लाख रुपये की ड्रग मनी,321.15 ग्राम हेरोइन, 60 नशीले कैप्सूल,1 किलो अफीम,3 पेटी अवैध शराब,एक कार,4 जिंदा कारतूस,8 कीमती मोबाइल फोन,एक स्मार्ट वॉच और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद की हैं. यह बरामदगी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पुलिस नशा तस्करी और अपराधी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है.

एसएसपी डॉ.दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत जिले में अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है.उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत सरकार का बड़ा बयान | Breaking News | Iran War News
Topics mentioned in this article