ये है असली मर्दानी, लूटने आए बदमाश तो निकाल ली तलवार, सड़क पर लुटेरों को ललकारा, वीडियो सामने आया

पंजाब के लुधियाना से जो वीडियो आया है,उसके बाद आप भी इस महिला के लिए यही लाइन कहेंगे. महिला परिवार के साथ कहीं जा रही थी तभी वहां कहीं से उन्हें लूटने की फिराक में कुछ बदमाश गाड़ी को रोकने का प्रयास करने लगे. इसे देख सिख लड़की का मर्दानी रूप जग गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के लुधियाना के पास एक सिख महिला ने लुटेरों से बचने के लिए तलवार निकालकर बहादुरी दिखाई
  • महिला और उसका परिवार गाड़ी से जा रहे थे, तभी कुछ बदमाश लूटने के लिए गाड़ी को रोकने की कोशिश करने लगे
  • लुटेरों ने गाड़ी पर अंडे फेंके, जिससे महिला का गुस्सा भड़क उठा और उसने तुरंत तलवार निकाली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लुधियाना:

दुश्मनों के बीच में भी निडर रहती हूं,शेर की तरह सीने में जिगर रखती हूं.... पंजाब के लुधियाना से जो वीडियो आया है,उसके बाद आप भी इस महिला के लिए यही लाइन कहेंगे. महिला परिवार के साथ कहीं जा रही थी तभी वहां कहीं से उन्हें लूटने की फिराक में कुछ बदमाश गाड़ी को रोकने का प्रयास करने लगे. इसे देख सिख लड़की का मर्दानी रूप जग गया और उसने सीधे तलवार निकाल लिया. देखते ही लुटेरे वहां से भाग खड़े हुए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?

मामला लुधियाना के डेहलों के पास का है. यहां एक परिवार अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था. तभी अचानक वहां कुछ लुटेरे आ गए और लूटने के इरादे से गाड़ी पर अंडे फेंकने लगे. इसे देख गाड़ी के अंदर बैठी सिख लड़की का जोश हाई हो गया और उसने गुस्से में तलवार निकाल ली. लुटेरे उसे देखकर भाग खड़े हुए.  यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

वीडियो की हो रही तारीफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पीछे बैठा परिवार चिल्ला रहा है कि वह लड़की गाड़ी से ना निकले, लेकिन इस दौरान वह बहादुरी से बाहर निकलती है और लुटेरे लड़की के हाथ में तलवार देखकर भाग खड़े होते हैं.इस दौरान लड़की के परिवार के मेंबर यह बोलते हुए दिखाई देते हैं कि हम बाल-बाल बच गए. यह सुनसान रास्ता है.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: मालदा में बवाल, जज तक सुरक्षित नहीं? Mamata Banerjee Vs Amit Shah