पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएम मान की अगुवाई में ‘पुरस्कार नीति' लागू

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने ‘पुरस्कार नीति’ लागू करते हुए 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी की है. इस नीति के तहत गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के बारे में सटीक सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा, जबकि पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पंजाब सीएम भगवंत मान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीएम मान की अगुवाई में पुरस्कार नीति लागू कर वांछित अपराधियों की सूचना देने वालों को इनाम देने की नीति लागू
  • इस नीति के तहत पुलिस अधिकारियों को इनाम राशि स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है
  • योजना का उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाकर राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति' लागू की है. इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों तथा उनके नेटवर्क के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्तियों को इनाम देने का अधिकार प्रदान किया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की है.

‘गैंगस्टरों ते वार' प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 1 लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज आईजी/डीआईजी को 1.5 लाख रुपये तक, विभिन्न विंगों के प्रमुखों (स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी) को 2 लाख रुपये तक और डीजीपी को 2 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने की शक्तियां प्रदान की हैं. यह राशि केवल सही और प्रमाणिक सूचना देने वाले व्यक्तियों को ही दी जाएगी.

जनसहभागिता से गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम लगाने का लक्ष्य

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह से लगाम लगाना है और इसके लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है. प्राप्त जानकारी की पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर ही इनाम दिया जाएगा. साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं होने दिया जाएगा.

एंटी‑गैंगस्टर हेल्पलाइन पर साझा की जा सकेगी जानकारी

लोग ‘एंटी‑गैंगस्टर हेल्पलाइन' 9394693946 पर जानकारी साझा कर सकते हैं. पुलिस के अनुसार, ऐसी विश्वसनीय सूचना जिससे वांछित या घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, उस पर इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

‘ऑपरेशन प्रहार' और ‘गैंगस्टरों पर वार' को मिलेगी मजबूती

इस योजना के तहत प्राप्त सूचनाओं का उपयोग ‘ऑपरेशन प्रहार' और ‘गैंगस्टरों पर वार' अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा. यह एक उच्च स्तरीय इनाम योजना है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी.

पंजाब पुलिस की अपील, अधिक से अधिक लोग आगे आएं

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं और राज्य को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर नागरिक की सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी है और सभी सूचनाओं की उचित जांच‑पड़ताल के बाद ही उनका उपयोग किया जाएगा.

Advertisement

राज्यभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई, हजारों गिरफ्तारियां

इस अभियान के तहत हाल ही में राज्यभर में गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 56,487 छापेमारी की गई है. अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 19,894 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं. 9,353 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 15,284 लोगों से पूछताछ कर उन्हें सत्यापन के बाद रिहा किया गया. इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

गुमनाम रूप से भी दी जा सकेगी सूचना

राज्यवासी वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी‑गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946‑93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं और अपराध से जुड़ी गतिविधियों के बारे में सुझाव भी दे सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Death news: आशा भोसले का निधन, संगीत जगत के लिए बड़ा झटका | Asha Bhosle News | Bollywood