पंजाब के फिरोजपुर फीडर नहर का उद्घाटन, यूं बदल जाएगी किसानों की जिंदगी

सीएम भगवंत मान की पहल से फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के 14 ब्लॉकों के किसानों को अब भरपूर पानी मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़:

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फिरोजपुर फीडर नहर के पुनरुद्धार के पहले चरण का उद्घाटन केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि पंजाब के सुनहरे भविष्य की नींव है. 180 करोड़ की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट ने महज 35 दिनों में रिकॉर्ड काम कर नहर की क्षमता को 2,681 क्यूसेक बढ़ा दिया है. इससे न केवल फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के 14 ब्लॉकों के 6.45 लाख हेक्टेयर खेतों तक भरपूर पानी पहुंचेगा बल्कि गिरते भूजल स्तर को रोकने में भी यह मील का पत्थर साबित होगा. जहां पिछली सरकारों के समय नहरी पानी की पहुंच मात्र 21% थी, वहीं मान सरकार इसे 68% तक ले आई है.

इस प्रोजेक्ट से न केवल फसलों को नई जान मिलेगी, बल्कि बागवानी क्षेत्रों (Kinnow belts) में भी हरियाली लौटेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि अब जहरीले और प्रदूषित पानी की जगह, गांवों के घरों तक साफ नहरी पानी पहुंचेगा, जिससे लाखों लोगों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर सुधरेगा.

-नहर की क्षमता 11,192 क्यूसेक से बढ़ाकर 13,873 क्यूसेक कर दी गई है (2,681 क्यूसेक की बड़ी बढ़ोतरी)

-4,000 वर्करों और 126 अधिकारियों ने मात्र 35 दिनों में 15 किलोमीटर की कंक्रीट लाइनिंग पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया

-बदली नहर की बनावट: नहर की गहराई 18 से बढ़ाकर 21 फीट और चौड़ाई 163 से बढ़ाकर 180 फीट की गई

-फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के 14 ब्लॉकों के किसानों को अब टेल (आखिरी छोर) तक भरपूर पानी मिलेगा.

-पंजाब में नहरी पानी की पहुंच 21% से बढ़ाकर 68% कर दी गई है, जिसे जल्द ही 85% तक ले जाने का लक्ष्य है.

-अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 'बॉर्डर फेंसिंग' को शिफ्ट करने की मंजूरी मिली, जिससे हजारों एकड़ जमीन पर खेती आसान होगी.
 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल का रण, किसके साथ समीकरण? मानिकतला से EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article