चंडीगढ़ के घर में एक के बाद एक तीन भीषण धमाके, घर की दीवारें तक हिल गईं, ब्लास्ट का VIDEO डरा देगा

Chandigarh Cylinder Blast: चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में आज देर शाम एक घर में लगातार तीन गैस सिलेंडर फट गए. धमाके इतने भीषण थे कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
punjab cylinder blast
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में एक घर में लगातार तीन सिलेंडर ब्लास्ट हुए, जिससे आसपास के घर भी हिल गए
  • धमाके इतने तेज थे कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है
  • उस घर में कुल पंद्रह सिलेंडर रखे गए थे, जिनका अवैध रूप से ब्लैक मार्केट में बिक्री किया जाता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

पंजाब के चंडीगढ़ में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां बुड़ैल गांव के एक घर में एक के बाद एक तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए. धमाका इतना तगड़ा था कि घर की दीवरों के साथ आसपास के घर भी हिल गए. बता दें कि घर में 15 सिलेंडर रखे हुए थे. एनडीटीवी को तो यह भी पता चला है कि उस घर में सिलेंडरों को स्टोर कर ब्लैक में बेचा जाता था. ब्लास्ट के चलते कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो भी आया

पंजाब के चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में तीन सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो भी आया है जो डरावना भी है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वहां अचान क से तेज धमाके हुए और देखते ही देखते पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया. इसने वहां रह रहे लोगों को भी दहशत में डाल दिया. धमाके इतने भीषण थे कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

जांच में क्या पता चला? 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस घर में धमाके हुए वहां करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे.आशंका है कि यहां गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चल रहा था.फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं.मामले में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

Advertisement

 यह भी पढ़ें- पंजाब में आज लोकल बॉडी इलेक्शन, हिमाचल में भी डाले जाएंगे वोट; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV पर CM Bhagwant Mann EXCLUSIVE