नीट परीक्षा लीक: आप के निशाने पर केंद्र, कहा- संकट के समय में छात्रों के आंसू पोछेगी भगवंत मान सरकार

पंजाब सरकार ने कहा है कि वो नीट परीक्षा की दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को मुफ्त बस यात्रा दे रही है. आप ने कहा कि सीबीआई जांच का नतीजा कुछ निकल नहीं पाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 के रद्द होने से जहां 22 लाख से ज्यादा छात्रों को झटका लगा है. इस बीच, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि 20, 21 और 22 जून को फिर से आयोजित हो रही नीट परीक्षा के लिए पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET छात्रों का सफर बिल्कुल मुफ्त होगा. इसके लिए छात्रों को बस अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और बिना एक भी रुपया खर्च किए वे अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे.

अरविंद केजरीवाल और छात्रों के बीच हुए संवाद के दौरान छात्रों ने कहा था कि दोबारा परीक्षा देने के कारण उनपर आर्थिक बोझ बढ़ा है. आप ने आरोप लगाया कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा अब योग्यता का पैमाना नहीं रह गया है, यहां माफियाओं का जाल फैल चुका है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि हर बार सीबीआई जांच होती है, लेकिन नतीजा नहीं निकल पाता है. आप ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया. 

आप ने आरोप लगाया कि इस सरकारी लापरवाही और संगठित भ्रष्टाचार की सबसे दर्दनाक कीमत उन ईमानदार छात्रों को चुकानी पड़ रही है, जिन्होंने रात-रात भर जागकर तैयारी की थी. किसी गरीब पिता ने अपनी जमीन गिरवी रखकर तो किसी मां ने अपने आखिरी गहने बेचकर अपने बच्चे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था.

पंजाब सरकार ने आधिकारिक पोस्टर जारी कर नारा दिया है—*"ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ, ਹਰ ਬੱਚੇ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ" (शिक्षा का अधिकार, हर बच्चे का अधिकार)*. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी गरीब बच्चे को नुकसान नहीं उठाने पड़े और पैसे की कमी के कारण किसी भी छात्र की परीक्षा न छूटे. आप ने कहा कि उनकी जवाबदेह सोच है जो संकट के समय छात्रों के आंसू पोंछकर उनके संघर्ष को आसान बनाती है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Krishnavataram का जलवा! Hema Malini भी हुईं फिल्म की मुरीद | Bollywood News | NDTV India
Topics mentioned in this article