NDTV Khabar

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

Updated: 01 नवंबर, 2021 08:57 AM

टी20 विश्व कप 2021: दुबई में चल रहे टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सुपर 12 खेल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में 111 रन बनाकर जीत हासिल की.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे टी-20 विश्व कप 2021 में सुपर 12 गेम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का विकल्प चुना.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

भारत ने केएल राहुल, ईशान किशन और रोहित शर्मा समेत कप्तान विराट कोहली का विकेट पहले आठ ओवरों में ही खो दिया.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वह रन-रेट बढ़ाने में नाकाम रहे, उन्होंने 14 ओवर की समाप्ति पर 67/4 का आंकड़ा दिया.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

भारत ने 20 ओवर में 110/7 रन बनाएं, इस दौरान भारतीय टीम को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा. वहीं भारत के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट ने 3-20, ईश सोढ़ी ने 2-17, टिम साउथी ने 1-26 और एडम मिल्ने ने 1-30 पर विकेट लिया, जबकि मार्टिन गुप्टिल ने तीन कैच लपके.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

पावरप्ले में भारत के खिलाफ 111 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की, मार्टिन गुप्टिल का विकेट गंवाने के बाद उनका आंकड़ा 44/1 रहा.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने शानदार पारी खेलते हुए रन-चेस में न्यूजीलैंड को शीर्ष पर रखने के लिए ज़रूरी रन-रेट से ज्यादा रन बनाए.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने 35 गेंदों पर 49 रन की शानदार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड को जीतने में मदद मिली.

टी20 विश्व कप 2021: गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

केन विलियमसन और डेपर कॉनवे ने अपनी टीम को 33 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से आसान जीत दिलाई.

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com