9 बजट, 9 साड़ियां: निर्मला सीतारमण का 'पावरफुल लुक', स्टाइल के साथ मैसेज भी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां यूनियन बजट पेश करने वाली है. बजट के दिन हर किसी की नजरें निर्मला सीतारमण की साड़ी पर भी टिकी होती हैं. क्योंकि इस खास दिन के मौके पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उससे कोई खास संदेश भी जुड़ा होता है. आइए एक बार नजर डालते हैं निर्मला सीतारमण की और से बजट वाले दिन पहनी गई साड़ियों और उनसे जुड़े संदेश पर
-
इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी हुई है. साड़ी में हल्के सुनहरे भूरे रंग के चेक, यानी कट्टम, और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है. -
साल 2025 में उन्होंमे मछली-थीम वाली कढ़ाई और सुनहरे बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी. यह साड़ी पद्म अवॉर्डी दुलारी देवी ने बनाई थी. -
केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने बैंगनी और सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद सिल्क साड़ी चुनी. -
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अंतरिम बजट पेश करते समय उन्होंने कांथा कारीगरी वाली नीली टसर सिल्क साड़ी पहनी थी. -
निर्मला सीतारमण ने 2023 में यूनियन बजट पेश करते समय कसुती धागे के काम वाली लाल और काले रंग की टेम्पल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी. -
साल 2022 उन्होंने ऑफ-व्हाइट बॉर्डर डिटेलिंग वाली रस्ट ब्राउन बॉमकाई साड़ी पहनी थी. -
साल 2021 में उन्होंने हरे बॉर्डर वाली लाल और ऑफ-व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहनकर बजट पेश किया था. -
साल 2020 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के वाले दिन पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसका बॉर्डर हरे रंग का था. -
निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में अपना पहला यूनियन बजट पेश किया था. इस मौके पर उन्होंने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. इसका बॉर्डर सुनहरा था. इस साड़ी में सोने की जरी थी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement