नीरज चोपड़ा के बाद रोहित यादव ने रचा इतिहास, भारत के ऑल टाइम दूसरे बेस्ट जैवलिन थ्रोअर बने, कॉन्टिनेंटल टूर में जीता गोल्ड मेडल

भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट में 87.68 मीटर की जबरदस्त थ्रो के साथ रोहित यादव भारत के अब तक के दूसरे सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोहित यादव ने रचा इतिहास

World Athletics Continental Tour Silver meet : भुवनेश्वर में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट में भारत के रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. 24 साल के रोहित ने 87.68 मीटर का थ्रो किया, जो उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन था, रोहित के अलावा भारतीय खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी प्रभावित किया और 82.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, अर्शदीप सिंह 78.82 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे.

Advertisement

रोहित का शानदार प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर उस खेल में जिसे हाल के सालों में बहुत लोकप्रियता मिली है.  उनका पर्सनल-बेस्ट थ्रो उनकी लगातार हो रही तरक्की को दिखाता है और पुरुषों के जैवलिन इवेंट में नीरज चोपड़ा के  बाद भारत की मज़बूती को और बढ़ाता है. 

अब तक का भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन थ्रो, सिर्फ नीरज चोपड़ा से पीछे

रोहित ने अपने आखिरी और निर्णायक प्रयास में 87.68 मीटर का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके भारत के ऑल-टाइम दूसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर बनने का गौरव हासिल कर लिया है. ऐसा कर रोहित ने किशोर जेना के 87.54 मीटर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारत की ऑल-टाइम लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. बता दें कि किशोर जेना ने एशियाई खेलों के फ़ाइनल में 87.54 मीटर का थ्रो किया था. 

Advertisement

भारत का अब तक का दूसरा सबसे बेहतरीन थ्रो

  •  सिर्फ नीरज चोपड़ा के 90.23 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड (NR) से पीछे
  •  किसी एशियाई एथलीट का अब तक का छठा सबसे बेहतरीन थ्रो
  •  इस सीजन में दुनिया का चौथा सबसे बेहतरीन थ्रो
  • इस सीजन में एशिया का तीसरा सबसे बेहतरीन थ्रो

भारत को मिला नया जैवलिन स्टार

भारतीय जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट में शानदार प्रदर्शन करके बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई.24 साल के इस खिलाड़ी ने 87.68 मीटर के अपने करियर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो उनके करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.  इस शानदार प्रदर्शन ने रोहित को अब तक का दूसरा सबसे अच्छा भारतीय जैवलिन थ्रोअर बना दिया है,  उनसे आगे सिर्फ़ ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा हैं, जिनका नेशनल रिकॉर्ड 90.23 मीटर है. 

भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

रैंक    जैवलिन थ्रोअरसर्वश्रेष्ठ थ्रो
1नीरज चोपड़ा90.23 मीटर (राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
 
2    रोहित यादव87.68 मीटर (2026, भुवनेश्वर)
 
3किशोर जेना    87.54 मीटर (एशियन गेम्स 2023)
 
4देवेंद्र झाझरिया87.04 मीटर (F46 वर्ग, पैरा एथलेटिक्स विश्व रिकॉर्ड)
 
5शिवपाल सिंह

86.23 मीटर

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के 'तेज गेंदबाज' से हारने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- 88 मीटर भाला फेंकने के बाद

Featured Video Of The Day
यूपी में चुनाव से पहले नेताओं को बुलेटप्रुफ जैकेट पहनाने पर सियासत!

Topics mentioned in this article
Other Sports