Paris Olympics 2024 Day 5 India Full Schedule: शूटिंग में एक बार फिर होगी मेडल की उम्मीद, पीवी सिंधु से लेकर मनिका बत्रा तक, पांचवें दिन का ऐसा है पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024, India Full Schedule 31 July: भारत के पास ट्रैप वूमेन्स इवेंट में पदक जीतने का मौका है. हालांकि, श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी, दोनों भारतीय शूटर काफी पीछे चल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Paris Olympics 2024 Day 5 Schedule: पीवी सिंधु से लेकर मनिका बत्रा तक, पांचवें दिन का ऐसा है पूरा शेड्यूल

भारतीय दल पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो मेडल जीत चुका है. यह दोनों मेडल शूटिंग में आए हैं. मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 30 जुलाई को शूटिंग में 10 मीटर मिक्स्ड एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता. 31 जुलाई को भी भारत के पास ट्रैप वूमेन्स इवेंट में पदक जीतने का मौका है. हालांकि, श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी, दोनों भारतीय शूटर काफी पीछे चल रही हैं. बुधवार को इस इवेंट के क्वालीफिकेशन के बचे हुए दो राउंड के साथ-साथ मेडल राउंड भी होगा. वहीं बुधवार को पीवी सिंधु, लवलीना, लक्ष्य सेन के भी मुकाबले होंगे. बुधवार को भारत के लिहाज से मेडल राउंड नहीं हैं, लेकिन टीम इंडिया अगले कुछ दिनों में मेडल जीतेगी या नहीं, इसके लिहाज से बुधवार का दिन काफी अहम होने वाला है.

ऐसा है 31 जुलाई का भारत का शेड्यूल

दोपहर 12:30 बजे, निशानेबाजी: ट्रैप वूमेन्स क्वालीफिकेशन में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह भाग लेंगी. मंगलवार को क्वालीफिकेशन में पहले तीन राउंड के बाद श्रेयसी सिंह 21वें जबकि राजेश्वरी कुमारी 22वें स्थान पर चल रही हैं.

दोपहर 12:30 बजे, निशानेबाजी: पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप और स्वप्निल कुसाले हिस्सा लेंगे. दोनों की कोशिश टॉप-8 में रहकर फाइनल राउंड में जगह बनाने पर होगी.

दोपहर 12:50 बजे, बैडमिंटन: महिला एकल ग्रुप स्टेज में पीवी सिंधु का सामना कूबा क्रिस्टिन से होगा. ग्रुप एम में मौजूद सिंधु की कोशिश जीत के साथ अगले दौर के लिए अपनी जगह पक्की करने पर होगी. सिंधु अगर इस मैच को जीत जाती हैं तो वह राउंड ऑफ-16 में आसानी से पहुंच जाएंगी.

Advertisement

दोपहर 1:24 बजे, रोइंग: पुरुषों की सिंगल स्कल्स सेमीफाइनल (डी) में बलराज पंवार 13वें से 24वें स्टैंडिंग के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. बलराज पहले ही मेडल रेस से बाहर हो चुके हैं.

दोपहर 1:40 बजे, बैडमिंटन: पुरुष एकल ग्रुप स्टेज में लक्ष्य सेन का मैच होगा. लक्ष्य सेन के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि अगर वो इस मैच में हारे तो वह पेरिस ओलंपिक से बाहर भी हो सकते हैं.

Advertisement

दोपहर 1:58 बजे, घुड़सवारी: ड्रेसेज इंडिविजुअल ग्रुप स्टेज में अनुष अग्रवाल हिस्सा लेंगे.

दोपहर 2:30 बजे, टेबल टेनिस: महिला एकल ग्रुप स्टेज आर-32 में श्रीजा अकुला पर खेलेंगी.

दोपहर 3:50 बजे, मुक्केबाजी: महिलाओं की 75 किलो वर्ग में राउंड ऑफ 16 में लवलीना बोरगोहेन का सामना सुन्निवा हॉफस्टैड से होगा.

दोपहर 3:56 बजे, तीरंदाजी: महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल में दीपिका कुमारी अपना अभियान  शुरू करेंगी. अगर दीपिका कुमारी अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करती हैं तो राउंड-ऑफ-16 में उनका मुकाबला शाम 4:35 बजे होगा.

शाम 8:30 बजे, टेबल टेनिस: महिलाओं के सिंगल राउंड-ऑफ-16 में मनिका बत्रा का मैच होगा.

शाम 9:28 बजे, तीरंदाजी: पुरुषों की व्यक्तिगत राउंड-ऑफ-32 में तरुणदीप राय का मैच होगा. अगर वह अगले राउंड में पहुंचे तो पुरुषों की व्यक्तिगत राउंड-ऑफ-16 में रात 11:00 बजे उनका मैच होगा.

रात 11 बजे, बैडमिंटन: पुरुषों के एकल ग्रुप स्टेज मैच में एचएस प्रणॉय खेलेंगे.

रात 12:34 बजे, बॉक्सिंग: निशांत देव का मैच पुरुष 71 किग्रा भारवर्ग में राउंड ऑफ 16 में रात 12:34 पर होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "मैं और सरबजोत यही सोच रहे थे कि...", दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद इमोशनल हुईं शूटर मनु भाकर

यह भी पढ़ें: Paris Olympics :तीरंदाज धीरज रोमांचक मुकाबले में कनाडा के एरिक से हारकर हुए बाहर

Featured Video Of The Day
Chakravyu में Sangeet Som का तीखा बयान और घेरे में सवाल जवाब सिर्फ NDTV पर | Syed Suhail | Sucherita
Topics mentioned in this article