CWG 2026: मेंस जैवलिन थ्रो में डबल धमाल, नीरज ने जीता रजत, यशवीर के नाम रहा कांस्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत की तरफ से कुल दो खिलाड़ियों ने मेडल जीता है. नीरज के हाथ सिल्वर और यशवीर के हाथ कांस्य लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में देश को दो मेडल हाथ लगे. नीरज चोपड़ा ने (85.83 मीटर) ने सिल्वर जीता, जबकि यशवीर सिंह (85.41) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज (89.75 मीटर) ने खिताब अपने नाम किया. ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 80.97 की दूरी तय की. इसके बाद उन्होंने 85.83 मीटर की दूरी तय करते हुए सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. तीसरे और चौथे प्रयास में नीरज ने क्रमश: 81.29 मीटर और 80.73 मीटर की दूरी तय की. गोल्ड मेडल विजेता रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर की दूरी तय करते हुए पहला स्थान हासिल किया.

वहीं, यशवीर सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में 78.55 मीटर दूरी का थ्रो किया. इसके बाद अगले प्रयास में 81.33 मीटर की दूरी तय की. उन्होंने पांचवें प्रयास में 76.95 मीटर थ्रो किया, लेकिन अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ. यह उनका पर्सनल बेस्ट भी था.

इनके अलावा, रोहित यादव 81.56 मीटर की दूरी के साथ सातवें पायदान पर रहे. उन्होंने पहले प्रयास में 77.50 मीटर की दूरी तय की, जिसके बाद अगले प्रयास में 81.56 दूरी तय की. उन्होंने चौथे प्रयास में 73.70 मीटर और छठे प्रयास में 79.55 मीटर की दूरी हासिल की.इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 23 मेडल हासिल कर लिए हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं.

देश ने एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में कुल 11 मेडल जीते. इसके अलावा जूडो में 2 गोल्ड के साथ कुल 3 पदक हासिल किए. वेटलिफ्टिंग में देश के नाम 8 मेडल हैं, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडल हाथ लगा है. भारत फिलहाल मेडल टैली में 10वें पायदान पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया कुल 128 मेडल (55 गोल्ड, 30 सिल्वर 43 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर है. इंग्लैंड कुल 80 मेडल के साथ दूसरे और कनाडा कुल 53 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CWG 2026: फाइनल राउंड से पहले रात में क्या खाते हैं 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा? सुने उन्हीं की जुबानी

Featured Video Of The Day
Monsoon 2026 | बाढ़-बारिश का कहर, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त!

Topics mentioned in this article
Commonwealth Games 2026
Other Sports