'आप पर गर्व है', गौतम अदाणी ने ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद के भारत का नंबर वन शतरंज खिलाड़ी बनने पर दी बधाई

Gautam Adani Praises India's No. 1 Praggnanandhaa: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद  की सराहना की. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
R Praggnanandhaa Clinches UzChess Cup Masters
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने उजचेस कप मास्टर्स 2025 जीतकर इतिहास रचा है।
  • प्रज्ञानंद की लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई, जिससे वे विश्व में चौथे नंबर पर पहुंचे हैं.
  • गौतम अदाणी ने प्रज्ञानंद की जीत पर सोशल मीडिया पर बधाई दी है.
  • प्रज्ञानंद ने भारत के पूर्व शीर्ष खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह रैंकिंग हासिल की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gautam Adani react on India's No. 1 Praggnanandhaa: ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. प्रज्ञानंद ने उजचेस कप मास्टर्स 2025 जीतने के बाद लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए. जिसके बाद अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद  की सराहना की. इस जीत से प्रज्ञानंद की लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई, जिससे वे तीन पायदान ऊपर उठकर दुनिया के चौथे नंबर पर आ गए, इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल भी कर ली है.(Praggnanandhaa becomes India's top-ranked player with UzChess Cup Masters win)

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर प्रज्ञानंद को इसके लिए बधाई दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "बधाई हो प्रज्ञानंद! आप पर गर्व है! #UzChess जीतना, भारत का नंबर 1 और दुनिया का नंबर 4 बनना और आप अभी भी सिर्फ़ 19 साल के हैं! क्या उपलब्धि है. भारत के युवा वास्तव में हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं

बता दें कि 19 साल के प्रज्ञानंद ने विश्व चैंपियन डी. गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पीछे छोड़ दिया, जो गुरुवार तक भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे, लेकिन अब दुनिया में छठे नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं, दूसरी ओर मैग्नस कार्लसन (2839.2) नंबर एक पर बने हुए हैं, उनके बाद हिकारू नाकामुरा (2807.0) और फैबियानो कारूआना (2784.2) का नंबर है. 

Advertisement

यह ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का इस साल का तीसरा खिताब था, इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट और रोमानिया में ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक में जीत हासिल करने में सफलता हासिल की थी.  वह इस महीने की शुरुआत में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल में भी उपविजेता भी रहे थे. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में बमबारी के बीच NDTV लाइव रिपोर्टिंग! बाल-बाल बचे Reporter | War News
Topics mentioned in this article