- नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के इम्पल्स बार में हुई मामूली कहासुनी के बाद बाउंसरों ने हिंसक व्यवहार किया
- बाउंसरों ने दो युवकों को पकड़कर जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मॉल के अंदर अफरा-तफरी का दृश्य स्पष्ट दिख रहा है
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर का सबसे चर्चित पार्टी हब 'गार्डन गैलेरिया मॉल' एक बार फिर बाउंसरों की गुंडागर्दी की वजह से सुर्खियों में है. 6 फरवरी की रात मॉल के 'इम्पल्स बार' में मामूली कहासुनी दो ग्रुप्स आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले. पहले खबर आ रही थी कि बार में आए गेस्ट से बाउंसर का झगड़ा हुआ था. अब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मॉल में स्थित एक बार में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दो ग्रुप आपस में भिड़ गए, जिसमें बाद बाउंसर बीच-बचाव कर रहे थे. अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि बाउंसरों ने दो युवकों को घेर लिया और उन्हें जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा. इस हिंसक झड़प में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह युवक को पीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह युवक को पीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.
दो ग्रुप के बीच शुरू हुआ था झगड़ा
विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुल सात लोग थे. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने अपने बयान में कहा, "इनमें से अधिकांश लोग नशे में थे और वीडियो में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह झगड़ा दो ग्रुप के बीच हुआ था और बाउंसर स्थिति को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे.
महिला बाउंसरों पर भी गंभीर आरोप
इस पूरी घटना में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है. बताया जा रहा है कि जब एक अन्य युवक इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल में कैद करने की कोशिश कर रहा था, तब महिला बाउंसरों ने उसके साथ भी मारपीट की. आरोप है कि सबूत मिटाने या वीडियो रोकने के इरादे से युवक पर हमला किया गया.
यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का है. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. गार्डन गैलेरिया में इस तरह की मारपीट की यह पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी यहाँ बाउंसरों और गेस्ट के बीच हिंसक टकराव के मामले सामने आते रहे हैं.













