कॉर्पोरेट कल्चर में ऐसी बेशर्मी... मीटिंग के लिए बुलाया और फिर बॉस ने महिला के कपड़े उतरवा कर शूट किए वीडियो

महिला को पहले कंपनी के ऑफिस में मीटिंग के बहाने बुलाया गया. वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, अश्लील छेड़छाड़ हुई और बंदूक दिखाकर उसके सारे कपड़े उतरवाए गए. महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे गंदी गालियां दीं, उसके नग्न वीडियो और फोटो भी शूट किए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुंबई:

ग्लैमर के साथ-साथ अच्छी सैलरी और लाइफस्टाइल वाले कॉर्पोरेट सेक्टर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मीटिंग के बुलवा कर एक महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की गई, जिसे जानकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल है. दरअसल यह मामला मुंबई से सामने आया है. मुंबई में एक महिला ने आरोप लगाया है कि Franco India Pharmaceutical कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर मेंबर जॉय जॉन पास्कल पोस्ट ने ऑफिस बुलाकर उसके साथ गन प्वाइंट पर बेहद घिनौनी हरकत की.

महिला को मीटिंग के नाम पर बुलाकर की बदसलूकी

शिकायत के मुताबिक, महिला को पहले कंपनी के ऑफिस में मीटिंग के बहाने बुलाया गया. वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, अश्लील छेड़छाड़ हुई और बंदूक दिखाकर उसके सारे कपड़े उतरवाए गए. महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे गंदी गालियां दीं, उसके नग्न वीडियो और फोटो भी शूट किए और धमकी दी कि अगर आवाज उठाई तो इसे वायरल कर देंगे.

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पूरा मामला पुलिस में दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और एमडी जॉय जॉन पास्कल पोस्ट समेत पाँच अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

यौन उत्पीड़न सहित कई मामलों में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों पर 354A (यौन उत्पीड़न), 354B (बलपूर्वक कपड़े उतरवाना), 326, 509 (महिला की मर्यादा का हनन), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट की 66A जैसी धाराएं लगाई हैं. पूरी टीम अब केस की जांच में जुटी हुई है और पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगे और भी खुलासे सामने आ सकते हैं.

फिलहाल पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है. पीड़िता 51 साल की बताई जा रही है. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

Featured Video Of The Day
Union Budget 2026: आम बजट में आपके लिए क्या? Gold Silver के Rate में फिर आई गिरावट? | Syed Suhail