मध्य प्रदेश: PM मोदी ने CM शिवराज सिंह चौहान को दी जन्मदिन की बधाई, तारीफ में कही ये बात

शिवराज सिंह चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
PM ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन (Shivraj Singh Chouhan Birthday) पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों '' पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की. 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं. उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं. मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.''

चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे. हालांकि, कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की. 

Advertisement
वीडियो: मध्य प्रदेश सरकार का नौकरियों का वादा, बेरोजगार युवा कर रहे हैं दंडवत प्रणाम

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: कौन हैं AAP के 7 बगावती सांसद? | Swati Maliwal | Arvind Kejriwal |Breaking
Topics mentioned in this article