CM कमलनाथ को MP में सियासी संकट का अंदाजा पहले ही हो गया था? आखिर क्यों करने लगे 'अग्निपथ' को याद

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी जिसके साथ ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में सियासी संकट का अंदाजा मुख्यमंत्री कमलनाथ को पहले ही हो चुका था. इस बात की गवाही उनकी ट्विटर टाइमलाइन देती है, जब सरकार को मुश्किल में देख मुख्यमंत्री, हरिवंश राय बच्चन की रचना 'अग्निपथ' को याद करने के लिए मजबूर हुए. उन्होंने इस रचना को ट्विटर पर साझा कर संदेश देने की कोशिश की कि वे सियासी संकट में भी डिगने वाले नहीं हैं. कमलनाथ ने सात मार्च को तीन ट्वीट के जरिए हरिवंश राय बच्चन की अग्निपथ रचना साझा कर समर्थकों और विरोधियों दोनों को संदेश देने की कोशिश की. उन्होंने ट्वीट किया, "वृक्ष हों भले खड़े, हों घने हों बड़े, एक पत्र छांह भी, मांग मत, मांग मत, मांग मत, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ."

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ." कांग्रेस नेता ने तीसरे ट्वीट में कविता के हवाले से लिखा, "यह महान दृश्य है, चल रहा मनुष्य है, अश्रु श्वेत रक्त से, लथपथ लथपथ लथपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ."

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर बोलीं बुआ यशोधरा राजे सिंधिया- साथ चलेंगे, नया देश गढ़ेंगे, अब मिट गया हर फासला

बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी जिसके साथ ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है. हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है. इसके साथ ही छह मंत्रियों सहित 19 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. ऐसी स्थिति में कमलनाथ सरकार के अल्पमत में आ गई है. राज्य में कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं और उसे चार निर्दलीय, बसपा के दो और समाजवादी पार्टी के एक विधायक का समर्थन हासिल है. भाजपा के 107 विधायक हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने जो त्यागपत्र साझा किया है उस पर नौ मार्च की तिथि है. 

PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में सिंधिया ने कहा, 'अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना मेरा हमेशा से मकसद रहा है. मैं इस पार्टी में रहकर अब यह करने में अक्षम में हूं.' उधर, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सिंधिया को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने को स्वीकृति प्रदान की.'

Advertisement

वीडियो: कमलनाथ की माफिया कार्रवाई की वजह से MP के जनादेश को पलटने का षणयंत्र: दिग्विजय सिंह

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Delhi IRS Daughter Rape-Murder Case: 'अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते' हत्यारे Rahul Meena का कबूलनामा
Topics mentioned in this article