स्कूल जा रही 8वीं की छात्रा को किडनैप कर किया गैंगरेप! जंगल में बेहोश मिली लड़की तो मचा हड़कंप 

Mauganj Gangrape Case: मऊगंज में एक स्कूली छात्रा को किडनैप पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mauganj Gangape Case: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक स्कूली छात्रा बेहोशी की हालत में जंगल में मिली है. इसके बाद हड़कंप मच गया. छात्रा से गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां स्कूल जा रही एक नाबालिग लड़की को युवकों ने पहले तो किडनैप कर लिया, उसे नशीला पदार्थ पिलाया, फिर उसके साथ घिनौनी वारदात की है. 

दरअसल यहां एक स्कूल की कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी. इस बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. सहेली ने बताया कि दो बाइक में सवार चार लोगों ने पैदल जा रही किशोरी के साथ सहेली को बैठा कर जंगल की ओर ले गए थे.कुछ दूर जाकर सहेली को बीच रास्ते में छोड़ दिया और किशोरी को लेकर फरार हुए थे. शाम को 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. निबिहा के जंगलों में बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया है. हालांकि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा. 

बताया जा रहा है कि छात्रा को इतना ज्यादा नशीला पदार्थ पिलाया है कि उसे 6 घंटे के बाद भी होश नहीं आया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है. 

होश में आने पर लेंगे बयान 

इस पूरे मामले में मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने बताया है कि छात्रा अभी नशे के सेवन के कारण बेहोशी हालत में है जिससे बयान नहीं लिया जा सका है. चूंकि अभी नाबालिग है ,परिजनों के कथन के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है. छात्रा  की सहेली के कथन पर संदेहियों की तलाश भी जारी है. चूंकि किशोरी बेहोश है इसलिए उसके साथ क्या वारदात हुई है ये तो होश आने पर किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी . फिलहाल पॉक्सो एक्ट ,बी एन एस की धारा 363,64 पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है,आगे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी. 

Advertisement

मऊगंज से विमलेश द्विवेदी की रिपोर्ट... 

ये भी पढ़ें शाहगढ़ में दूसरे दिन भी फायरिंग, शराब दुकान के पास गोली चलाकर भागा युवक, लोगों में भारी दहशत 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: 2nd Phase Voting से पहले TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े! | PM Modi
Topics mentioned in this article