वर्धा की इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को किसने भेजे अश्लील वीडियो? कर्मचारी को पकड़ा तो बोला-मैंने नहीं भेजे

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें हिंदी विश्वविद्यालय के ही एक कर्मचारी के मोबाइल नंबर से भेजी गई थीं. इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय की महिला शिकायत निवारण समिति ICC ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
maharashtra wardha university news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के वर्धा के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में छात्रों को अश्लील वीडियो भेजा गया
  • अश्लील वीडियो एक कर्मचारी के मोबाइल नंबर से भेजे जाने की पुष्टि के बाद उसे तत्काल निलंबित कर दिया
  • विश्वविद्यालय की महिला शिकायत निवारण समिति ने आपात बैठक कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की है
वर्धा:

महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर अचानक अश्लील वीडियो रिसीव होने के बाद से वहां सनसनी मच गई. बाद में पता चला कि सारे अश्लील वीडियो एक कर्मचारी के मोबाइल नंबर से ही भेजे गए थे. कर्मचारी को दोषी मान उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

कर्मचारी को दोषी मान निलंबित किया 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें हिंदी विश्वविद्यालय के ही एक कर्मचारी के मोबाइल नंबर से भेजी गई थीं. इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय की महिला शिकायत निवारण समिति ICC ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं, प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से न निलंबित कर दिया गया है.

कर्मचारी ने खुद को निर्दोष बताया तो आया नया मोड़ 

दूसरी तरफ, आरोपी कर्मचारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए इस पूरे मामले में एक नया मोड़ दे दिया है. संबंधित कर्मचारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया था, और उसी हैकिंग के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने ये वीडियो फॉरवर्ड किए हैं. फिलहाल, पुलिस की साइबर सेल और विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति दोनों ही इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें- 23 लाख छात्रों के सपनों से खिलवाड़, केमिस्ट्री प्रोफेसर से लेकर कोचिंग माफिया तक... NEET पेपर लीक की पूरी कहानी

Advertisement


यह भी पढ़ें-  '12वीं फेल' फेम IPS मनोज शर्मा बने मुंबई के नए जॉइंट CP, महाराष्ट्र में 24 आईपीएस के तबादले, देखें पूरी सूची

Reported By- नीलेश वांग्ले 

Featured Video Of The Day
बेगूसराय में ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार को सरेआम लात-घूंसों से पीटा
Topics mentioned in this article