Maharashtra MLC Elections 2026, Inside MVA Strategy: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी में चल रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है, लेकिन इसके पीछे ढाई घंटे तक चले जबरदस्त “फोन पॉलिटिक्स” की खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे काफी सक्रिय रहे और उन्होंने गठबंधन की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लगातार संपर्क किया.
ढाई घंटे तक उद्धव ठाकरे ने घुमाए फोन
सूत्र ने बताया कि इस ढाई घंटे की अवधि में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन सपकाल के बीच चार बार फोन पर बातचीत हुई. साथ ही, उद्धव ने महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला को तीन बार फोन किया. इतना ही नहीं, यह मामला 'दिल्ली दरबार' तक पहुंचा और उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से भी दो बार फोन पर चर्चा की.
कांग्रेस ने इस शर्त पर दिया समर्थन
बताया गया कि कांग्रेस ने इस शर्त पर समर्थन दिया है कि आगामी राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद की अगली उम्मीदवारी के दौरान शिवसेना (UBT) कांग्रेस का समर्थन करेगी. वह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी. इस समझौते के साथ ही फिलहाल MLC चुनाव के लिए नामांकन का रास्ता साफ हो गया है, जिससे गठबंधन में दरार पड़ने का खतरा टल गया
9 सीटों पर होना है चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होना है. 30 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. 12 मई को मतदान होगा और फिर उसी दिन मतगणना होगी.
(मुंबई से जुई जाधव की रिपोर्टर)














