पहले जोड़े हाथ, फिर 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग, सोलापुर के मशहूर बेकरी मालिक ने दी जान

सोलापुर शहर की कभी बेहद प्रसिद्ध रही 'मुल्तानी बेकरी' के मालिक सुनील सदारंगानी (60 वर्ष) ने विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया,

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सोलापुर शहर की कभी बेहद प्रसिद्ध रही 'मुल्तानी बेकरी' के मालिक सुनील सदारंगानी (60 वर्ष) ने विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया, जिसमें वह मौत को गले लगाने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सुनील सदारंगानी कल दोपहर के समय विजयपुर रोड पर स्थित पनाश अपार्टमेंट पहुंचे. वे लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सीधे 17वीं मंजिल पर चले गए. वहां उन्हें छत पर हाथ जोड़कर खड़ा देख नीचे मौजूद लोगों के होश उड़ गए. स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड को दी.  

चाबी लेने का बहाना और फिर लगा दी छलांग

सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड तुरंत ऊपर पहुंचा और सदारंगानी को समझा-बुझाकर नीचे ले आया. हालांकि, नीचे आने के बाद सदारंगानी ने सुरक्षा गार्ड से झूठ बोला कि उनकी 'चाबी ऊपर ही रह गई है'. चाबी लाने के बहाने वे दोबारा 17वीं मंजिल पर गए और वहां से नीचे छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इतने बड़े व्यवसायी ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

Featured Video Of The Day
US ने Iran में रह रहे नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी..ईरान छोड़ने के निर्देश | Trump | Khamenei