स्कूटी समेत 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरीं मां-बेटी, PWD की लापरवाही से इलाके में हड़कंप

Maharashtra news: बीड के अंबाजोगाई में PWD सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से ही सड़क पर ड्रेनेज का गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है. मां-बेटी के उसमें गिरते ही आसपास चीख-पुकार मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाराष्ट्र के बीड से पीडब्ल्यूडी की लापरवाही.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के बीड जिले में PWD विभाग की लापरवाही से 12 फीट गहरे खुले ड्रेनेज में मां-बेटी गिर गईं
  • हादसे के दौरान आसपास के स्थानीय लोग तुरंत पहुंचकर महिला और उसकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे
  • घटना अस्पताल के पास घटी जहां सड़क पर बिना चेतावनी के गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के बीड से पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का एक खौफनाक मामला सामने आया है. पास से गुजर रहीं मां-बेटी 12 फीट गहरे खुले ड्रेनेज में जा गिरीं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े. वे कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से उनको बाहर निकालने में कामयाब रहे. लेकिन पीडब्ल्यूडी की ड्रेनेज खुला छोड़ने की लापरवाही से लोग काफी गुस्से में हैं. 

PWD विभाग की बड़ी लापरवाही

बीड के अंबाजोगाई में PWD सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से ही सड़क पर ड्रेनेज का गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है. अस्पताल के पास से गुजर रहीं एक मां-बेटी अपनी स्कूटी समेत अचानक इस 12 फीट गहरे अंधेरे गड्ढे में जा गिरीं. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत रही कि दोनों को बचा लिया गया. वरना ये घटना जानलेवा साबित भी हो सकती थी. अगर आसपास के लोग समय रहते वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं करते तो दोनों को बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाता. 

ये भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न कर रही, कहती है मेरी सहेली से संबंध बनाओ... पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

गड्ढे से महिला के रेस्क्यू का वीडियो 

इस खौफनाक वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग महिला और उसकी बेटी को गड्ढे से बाहर निकालते देखे जा सकते हैं. महिला गड्ढे में फंसी हुई है और उसकी मदद कर हे लोग उसका हाथ पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. आखिरकार वे लोग महिला को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे. गनीमत रही कि महिला को चोट नहीं लगी. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान का मिशन 'परमाणु' पावर? दुनिया में FULL टेंशन! War Zone से LIVE Report