ये सड़क है या तालाब... पुणे में बारिश के बाद का ये वीडियो आपको डरा देगा

पुणे में हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में हिंजवाड़ी IT पार्क रोड पर पुणे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की एक एसी बस पूरी तरह पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है, लेकिन फिर भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाराष्‍ट्र में मानसून कुछ दिनों पहले ही पहुंच गया था
पुणे:

महाराष्‍ट्र के पुणे में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था. बारिश के बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि सड़के हैं या तालाब. ऐसे में आम लोगों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा. कई जगह कार सड़कों पर फंसी नजर आई. सड़क पर बने तालाब में एक बस भी डूबी हुई नजर आई. इस बस के फ्रंट मिरर तक पानी नजर आ रहा था. किसी तरह ड्राइवर ने बस को पानी से निकाला.    

शनिवार को पुणे में हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में हिंजवाड़ी IT पार्क रोड पर पुणे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की एक एसी बस पूरी तरह पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है, लेकिन फिर भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों में 150 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके बाद सड़के तालाब बन गईं. 

बता दें कि महाराष्‍ट्र में मानसून कुछ दिनों पहले ही पहुंच गया था, जिसके बाद से ही झमाझम बारिश हो रही है. इससे जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
NV Sir LIVE at #NDTVYuva | एक शिक्षक, लाखों मंजिलें – शिक्षा से भविष्य गढ़ने की असली ताकत
Topics mentioned in this article