चेहरा ढंककर आई और होटल के सामने करने लगी काला जादू, महाराष्ट्र के इस गांव की खबर हैरान कर देगी

महाराष्ट्र के जालना में एक चेहरा ढंक एक महिला ने होटल के सामने कालू जादू कर लोगों को सकते में डाल दिया. होटल के सामने लोगों को हल्दी, कुमकुम, नींबू, गुड़िया और कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली हैं. इसके अलावा गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों और कुछ पुलिसकर्मियों के नाम लिखी हुई कई चिट्ठियां भी प्राप्त हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के जालना जिले के भोकरदन में एक महिला ने होटल के सामने किया काला जादू
  • मौके से हल्दी, कुमकुम, नींबू, गुड़िया और गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों के नाम की चिट्ठियां मिलीं
  • महिला ऑटो-रिक्शा से आती दिखी और चेहरे पर मास्क लगाकर जादू-टोना का प्रयास
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालना:

महाराष्ट्र के जालना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां भोकरदन तहसील में एक अज्ञात महिला ने होटल के सामने सरेआम काला जादू कर इलाके में हलचल बढ़ा दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पूरा मामला जवखेड़ा ठोंबरे गांव के 'शिवनेरी होटल' का है. वीडियो में देखने पर एक महिला दिखती है जिसने चेहरा ढंक रखा है. मौके से हल्दी, कुमकुम, नींबू, गुड़िया और कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली हैं.  सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि वहां गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों और कुछ पुलिसकर्मियों के नाम लिखी हुई कई चिट्ठियां भी मिली हैं.

घटना की डिटेल में बात करें तो होटल के मालिक कृष्णा भानुदास ठोंबरे ने रोजाना की तरह रात 10 बजे होटल बंद किया, लेकिन अगली सुबह जब कर्मचारी काम पर पहुंचे, तो होटल के मुख्य द्वार के पास का नजारा देखकर दंग रह गए. होटल के सामने हल्दी, कुमकुम, नींबू, गुड़िया और कुछ संदिग्ध सामग्री पड़ी हुई थी. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि वहां गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों और कुछ पुलिसकर्मियों के नाम लिखी हुई कई चिट्ठियां भी मिलीं.

मामला संदिग्ध लगने पर जब होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो सारा सच सामने आ गया. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, एक अज्ञात महिला ऑटो-रिक्शा से वहां पहुंचती है. महिला ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था. वह महिला होटल के सामने जादू-टोने की सामग्री नींबू, हल्दी-कुमकुम रख रही थी. इस घटना के बाद होटल मालिक कृष्णा ठोंबरे ने तुरंत भोकरदन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: EXIT POLL में किसकी सरकार? BJP | TMC Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article