खिड़कियों से नकल की पर्चियां... ये बिहार नहीं जनाब, ड्रोन कैमरे में कैद महाराष्ट्र कॉलेज के नकलचियों की करतूत

ड्रोन फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि परीक्षा केंद्र की खिड़कियों और दीवारों पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हुए थे. इनमें कई अभिभावक शामिल थे, जो छात्रों तक चिट पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के बीड जिले के चौसाला महाविद्यालय में 12वीं परीक्षा के पहले दिन नकल कराने की घटनाएं सामने आईं.
  • ड्रोन कैमरों ने परीक्षा केंद्र की खिड़कियों और दीवारों पर चढ़े अभिभावकों को चिट पहुंचाते हुए रिकॉर्ड कर लिया.
  • परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा होकर अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नकल कराने में शामिल थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के बीड जिले से 12वीं की परीक्षा के पहले ही दिन शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं. चौसाला स्थित एक महाविद्यालय में आयोजित बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कराने की घटनाएं सामने आईं हैं. हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा निगरानी के लिए उड़ाए गए ड्रोन कैमरों ने इन घटनाओं को रिकॉर्ड कर लिया. 

ड्रोन फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि परीक्षा केंद्र की खिड़कियों और दीवारों पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हुए थे. इनमें कई अभिभावक शामिल थे, जो छात्रों तक चिट पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. यह पूरा दृश्य इस बात का सबूत है कि परीक्षा को नकल-मुक्त कराने के दावों के बीच प्रशासन की तैयारियां कितनी कमजोर साबित हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हैं ये दृश्‍य 

अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान केंद्र के बाहर बड़ी संख्‍या में भीड़ उमड़ी हुई थी. कई लोग स्कूल परिसर की खिड़कियों तक पहुंचकर नकल करवा रहे थे. परीक्षा केंद्र की सुरक्षा और व्यवस्था की पोल खोलते ये दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: DU का हंसराज कॉलेज बना शादी का वेन्‍यू? गेट बंद होने से भड़के छात्र

प्रशासन की लापरवाही को किया उजागर

एक ओर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग नकल रोकने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं, कड़े दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं और उन्नत निगरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बीड की यह घटना पूरी प्रणाली की गंभीर खामियों को उजागर करती है। खास बात यह है कि जिन ड्रोन कैमरों को नकल रोकने के लिए तैनात किया गया था, उन्हीं कैमरों ने प्रशासन की लापरवाही को बेनकाब कर दिया. 
 

Featured Video Of The Day
Mumbai की सोसाइटी में कुर्बानी के शेड बनाने पर मचा बवाल! बकरीद पर High Alert
Topics mentioned in this article