'दुनिया के किसी कोने में छिप जाओ, बचोगे नहीं...' लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुणे में फायरिंग का दावा, कारोबारी को दी धमकी

पुणे के एक फर्नीचर मॉल पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और ऑडियो में गैंग ने हवाला कारोबारी को धमकी देते हुए कहा कि यह सिर्फ 'ट्रेलर' था. हालांकि, एनडीटीवी इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
lawrence bishnoi gang claims responsibility pune firing furniture mall

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित सक्रियता का मामला सामने आया है. पुणे में एक फर्नीचर मॉल पर हुई फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से एक पोस्ट और ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है. हालांकि, NDTV इस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

"यह सिर्फ ट्रेलर है..."

वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग एमडी (ड्रग्स) तस्कर और हवाला कारोबारी अशोक नैन के 'AJ Furniture Mall' पर करवाई गई है. पोस्ट में लिखा गया है. "राम-राम सभी भाइयों को. आज जो ये MD तस्कर और हवाला कारोबारी अशोक नैन (AJ Furniture Mall, Pune) के यहां हमने फायरिंग करवाई है, इसे हमने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसे अपने पैसों का घमंड हो गया है. इसलिए इसे छोटा सा ट्रेलर दिखाकर समझाया है."

जान से मारने की सीधी धमकी

पोस्ट में आगे बेहद आक्रामक लहजे में चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि अगली बार निशाना संपत्ति नहीं, बल्कि खुद कारोबारी होगा. पोस्ट के मुताबिक "अबकी बार गोली तेरे माल पर नहीं, तेरे सिर में मारेंगे. "दुनिया के किसी भी कोने में चला जाना, बच नहीं पाएगा. Wait & Watch."

एक और कारोबारी निशाने पर

इस धमकी भरे पोस्ट के नीचे एक 'नोट' भी लिखा गया है, जिसमें 'वीर फर्नीचर' (Veer Furniture) के मुकेश सहारण को सीधे तौर पर टारगेट किया गया है. पोस्ट में लिखा है, "ये जो मुकेश सहारण है, ये मैसेज तेरे लिए है. तू तैयार रहना, तुझे जरूर मारेंगे."

Advertisement

पोस्ट में कई गैंगस्टर्स के नाम

इस संदेश के अंत में 'जय बजरंग बली' और 'Lawrence Bishnoi Group' लिखा गया है. इसके साथ ही कई हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें गैंग के मारे गए गुर्गों (जैसे अंकित भादू शेरेवाला, अनुज थापन) और जेल में बंद या सक्रिय अपराधियों (जैसे अंकित सिरसा, काला राणा, हरी बॉक्सर) के नामों का जिक्र है. फिलहाल स्थानीय पुलिस इस वायरल पोस्ट और फायरिंग की घटना की गहनता से जांच कर रही है ताकि इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | HC Verdict On Bhojshala | भोजशाला में अब नमाज नहीं, भड़के मुस्लिम? | MP News | Viral