सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत, सायन-पनवेल हाईवे पर हादसा 

Mumbai News: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक भारीभरकम क्रेन सीधे एक बाइक पर गिर गई और उस पर सवार पुलिस सिपाही की कुचलकर मौत हो गई. ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mubai Crane Accident
मुंबई:

मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ, जिसमें क्रेन से कुचलकर कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई. BMC की कंस्ट्रक्शन मशीन पलटकर पुलिस कांस्टेबल की बाइक पर गिरी.वाशी ब्रिज के पास बीएमसी के निर्माण कार्य में लगी एक विशाल पाइलिंग रिग मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे की चपेट में आने से मुंबई पुलिस बल के कांस्टेबल संतोष चौहान की मृत्यु हो गई.घटना के वक्त मशीन निर्माण कार्य में जुटी थी, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. 

दुर्भाग्य से उसी समय वहां से गुजर रहे पुलिस कांस्टेबल संतोष चौहान इस मशीन की चपेट में आ गए. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. स्थानीय पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या मशीन को सुरक्षित तरीके से ऑपरेट किया जा रहा था या वहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई थी. ठेकेदार की लापरवाही ने पुलिस हवलदार की जान ली. मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

मुंबई पुलिस के हवालदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के मामले में अब पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. इस दुर्घटना को लेकर मानखुर्द पुलिस स्टेशन में ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस हवालदार संतोष गोपाल चव्हाण जो मूल रूप से नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे और वर्तमान में पूर्व नियंत्रण कक्ष चेंबूर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे. उन्होंने पुलिस बल में 23 वर्षों तक अपनी सेवा दी थी.

यह हादसा सायन-पनवेल मार्ग की उत्तर वाहिनी (North bound) पर मानखुर्द पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुआ. हवलदार संतोष चव्हाण अपनी मोटरसाइकिल (नंबर: MH 43 W 3238) से गुजर रहे थे। उस समय मुंबई महानगरपालिका के सड़क निर्माण का काम चल रहा था. काम में इस्तेमाल होने वाली ड्रिलिंग क्रेन को ठेकेदार ने बेहद लापरवाही से एक कच्ची सतह पर खड़ा किया था.

Advertisement

सतह धंसने के कारण भारी-भरकम क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही चव्हाण की मोटरसाइकिल पर गिर गई. इस हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मृत्यु हो गई. ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को इस मौत का जिम्मेदार मानते हुए मानखुर्द पुलिस अब संबंधित ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इनपुट- रुतिक गनकवार

Featured Video Of The Day
बंगाल में कांटे की टक्कर! मनोरंजन भारती और मनोज्ञा लाेईवाल की ग्राउंड रिपोर्ट