Who is IPS Asit Yadav? The Doctor Turned Cop Famous for His 'Villain' Dialogue: ग्वालियर के नए डीआईजी आईपीएस डॉ. असित यादव (IPS Asit Yadav) अपने प्रमोशन के बाद से चर्चा में हैं. इससे पहले वे भिंड एसपी थे. अपनी विदाई पार्टी में उन्होंने ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं...' गाने पर जमकर डांस किया, इसका वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हुआ. इसके बाद उनका एक और बयान सामने आया, जिसमें वे ऐसी-तैसी करने की बात कह रहे हैं. DIG असित यादव के इस बड़बोलेपन वाले बयान का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. जिस कारण IPS Asit Yadav खूब चर्चा में हैं. आइए, जानते हैं कौन हैं आईपीएस असित यादव, कब IPS बने और कहां से करने वाले हैं.
Who is IPS Asit Yadav: भिंड एसपी से ग्वालियर डीआईजी बने हैं आईपीएस असित यादव.
IPS Asit Yadav Profile: कौन हैं IPS असित यादव?
आईपीएस डॉ. असित यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका जन्म 13 अप्रैल 1978 को हुआ. डॉ. असित यादव मध्य प्रदेश कैडर 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उन्होंने MBBS, MD भी किया है. 15 साल की पुलिस सेवा के दौरान आईपीएस असित यादव उमरिया, बालाघाट और भिंड एसपी समेत अन्य पदों पर भी रह चुके हैं. हाल ही में उन्हें ग्वालियर डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है. वे अक्सर अपनी कड़क छवि को लेकर जाने जाते हैं. मीडियो रिपोर्ट के अनुसार 2025 में उन पर पत्रकारों को चाय पर बुलाकर पीटने के भी आरोप लगे थे.
Who is IPS Asit Yadav? The Doctor-Turned-Cop Famous for His 'Villain' Dialogue.
अब जानिए IPS Asit Yadav क्यों चर्चा में आए
DIG साहब का 'मैं हूं खलनायक'... गाने पर डांस
दरअसल, मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए तबादलों के बाद भिंड एसपी आईपीएस डॉ. असित यादव के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में एसपी से डीआईजी बने डॉ. असित यादव ने ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' गाने पर जमकर डांस किया. यह देखते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंथे पर बैठा लिया, इस दौरान IPS Asit Yadav अपने डांस मूव दिखाते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.
TI, DSP, SP की ऐसी-तैसी करने की चेतावनी
IPS Asit Yadav का पहला वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद एक और वीडियो सामने आया. जिसमें वे ऐसी-तैसी करने की बात कह रहे हैं. वीडियो में वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “ग्वालियर में अपने स्टेनो से पूछूंगा कि कौन अपने आपको तीस मारखां समझता है. उसका नाम बताना, उसकी मैं सबसे ज्यादा ऐसी-तैसी करूंगा. जिसे अपने बारे में गलतफहमी हो, चाहे वह TI (थाना प्रभारी) हो, पुलिस उपाधीक्षक- DSP (Deputy Superintendent of Police) हो, सहायक पुलिस अधीक्षक- ASP (Assistant Superintendent of Police) हो. अगर, वह पुलिस अधीक्षक- SP (Superintendent of Police) भी होगा तो उसको भी देखेंगे, सबसे पहले उसे ही टारगेट करूंगा'. वीडियो में सुनिए ग्वालियर के नए डीआईजी आईपीएस डॉ. असित यादव की चेतावनी.














