VIDEO: UP का आवेश भोपाल में बना ‘राजा’, हिंदू लड़कियों को फंसाया, फोन में मिले 40+ अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने दबोचा

Bhopal Crime News: एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. उसके संपर्क में रहने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Love Jihad: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला आवेश खान, राजा बनकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था. आरोप है कि आवेश ने राजा बनकर कई लड़कियों को फंसाया और उनके अश्लील वीडियो बनाए. उसके फोन  में 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं.

जानकारी लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की. उससे कान पकड़क उठक-बैठक भी लगवाई गई. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी आवेश खान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

Video: विदिशा मेडिकल कॉलेज में परिजन से बदसलूकी, युवक ने महिला गार्ड को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

बात करना बंद किया तो देने लगा धमकी 

बताया गया है कि आवेश हापुड़ के जामिया स्कूल से पढ़ाई कर भोपाल के बगरोदा में एक टाइल्स फैक्ट्री में काम करने आया था. उस पर 20 वर्षीय हिंदू युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसका राजा से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ समय पहले उसे पता चला कि उसका असली नाम आदेश है. सच्चाई पता चलने के बाद उसके आवेश से बात करने से मना कर दिया. इसके बाद बाद आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. वह युवती के घर पहुंचा, तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया. मारपीट के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आवेश खान के खिलाफ  दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की है. 

VIDEO: पार्किंग को लेकर बीच सड़क पर दे दनादन, महिलाएं और बुजुर्ग भी नहीं रहे पीछे, देखें वायरल वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच 

एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. उसके संपर्क में रहने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उसके मोबाइल से मिले वीडियो को लेकर भी छानबीन की जा रही है. 

VIDEO: रास्ते से सीधे शिवराज के घर पहुंचे दिव्यांग, फिर हो गया कमाल, दिल छू लेगा 'मामा' का यह वायरल वीडियो

Featured Video Of The Day
AAP नेता ने Haryana के लोगों के लिए सरकार से क्या मांग की?