VIDEO: नवजात को लेकर खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, फिर आरोपी ने पीड़िता के पति को पीटा 

उज्जैन में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां नवजात शिशु को लेकर खड़ी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के पति पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Bike Accident Live Video: उज्जैन से सामने आया यह मामला बेहद चौंकाने वाला है. नवजात शिशु को गोद में लेकर सड़क किनारे खड़ी महिला को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद जब लोगों ने विरोध किया तो बात कुछ देर में शांत हो गई, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और महिला के पति पर हमला कर दिया. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नर्सिंग होम के बाहर हुआ हादसा

यह घटना शनिवार रात उज्जैन से करीब 6 किमी दूर महिदपुर के रामपुर नर्सिंग होम के बाहर हुई. यहां एक महिला अपने सात दिन के नवजात बच्चे को लेकर खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार बाइक से आए सोहेल शाह, निवासी अयोध्या नगर, ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला और उसका नवजात बच्चा सड़क पर गिर पड़े.

लोगों के गुस्से के बाद मामला शांत

हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने बाइक चालक की पिटाई कर दी. हालांकि आसपास के लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया. इसके बाद घायल महिला और नवजात को तुरंत इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.

Advertisement

कुछ देर बाद आरोपी सोहेल शाह अपने भाई असलम और दोस्त इरशाद के साथ अस्पताल पहुंचा. यहां उन्होंने महिला के पति से विवाद किया और उस पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला.

सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

सड़क पर टक्कर मारने और अस्पताल में हुए विवाद की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. सामने आए फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक सवार टक्कर के बाद भी बहस करता नजर आ रहा है और बाद में अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचकर मारपीट कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही महिदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहेल शाह, असलम और इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज को भी सबूत के तौर पर देखा जा रहा है.

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: चुनाव से पहले AAP को किससे खतरा? Punjab Finance Minister Harpal Cheema क्या बोले?