गिरिबाला की फैमिली जानती है कि कैसे कानून से बचा जा सकता है- NDTV से बातचीत में बोले ट्विशा के पिता

Twisha Sharma Father With NDTV: ट्विशा शर्मा का रविवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम हो गया था, जिसका अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया. इसके दूसरे दिन ट्विशा के पिता ने एनडीटीवी से बातचीत की, जिसमें उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एनडीटीवी के साथ ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा.

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि समर्थ सिंह का परिवार रसूख वाला है, उसकी मां गिरिबाला सिंह जज रह चुकी हैं. वह कानून को जानते हैं और परिवार यह भी जानता है कि कैसे कानून से बचा जा सकता है. जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली एम्स की टीम ने उनसे बात की तो क्या बताया, इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स टीम ने हमें भरोसा दिया कि वह बिना किसी पक्षपात के जांच करेंगे और साइंटिफिक परीक्षण करेंगे. वहीं, मां से भी जब बात की तो बेटी को याद कर रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि वह अपने घर में कैसे प्रवेश करेंगी. मैं अपनी पूरी जिंदगी भर खुश नहीं रह पाऊंगी, घर जाने का मन नहीं कर रहा, क्योंकि घर में ट्विशा से जुड़ी चीजें और यादें हैं.

सबूतों के साथ छेड़छाड़ का अंदेशा

ट्विशा के पिता ने आगे बताया कि उनको सबूतों के साथ छेडछाड़ होने का अंदेशा है. पुलिस ने क्राइस साइट को भी खुला छोड़ा हुआ था, जहां परिवार आ-जा सकता था. आगे की लड़ाई तगड़ी है, क्योंकि वह कानून के बहुत जानकार हैं. वो कानून को जानते हैं और जानते हैं कि कैसे इससे बच सकते हैं. 

अग्रिम जमानत पर दिखता है परिवार का प्रभाव

उन्होंने आगे बताया कि भोपाल कोर्ट से जो ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को जो अग्रिम जमानत मिली है, उस पर उनका प्रभाव सीधा-सीधा दिखता है. इन मामलों में कभी भी जमानत नहीं मिली है. उनका कहना है कि आने वाले समय में ऐसे अपराधों में कोई भी सास अपराधी नहीं मानी जाएगी. 

Advertisement

ट्विशा का 13वें दिन हुआ अंतिम संस्कार

12 मई को मौत होने के बाद ट्विशा शर्मा का परिजनों ने 13वें दिन अंतिम संस्कार किया. दूसरी बार पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों को अब रिपोर्ट का इंतजार है. परिजनों का कहना है कि वह बेटी की अस्थियां ऋषिकेश में गंगा में विसर्जित करेंगे, क्योंकि वह उसकी फेवरेट जहां थी, जहां अक्सर छुट्टी बिताने जाया करती थी.

घटनास्थल का दिल्ली एम्स की टीम ने किया दौरा

ट्विशा शर्मा की मौत कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित उसकी ससुराल में हुई थी, जहां उसका शव छत पर जिम्नास्टिक हुक से बेल्ट से लटका मिला था. पोस्टमॉर्टम करने आई दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने भी रविवार को इस जगह का दौरा किया था. बता दें कि ट्विशा की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है और पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप भी लगाया है. पहले पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह आत्महत्या आने के बाद उन्होंने दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की थी, जिसके लिए उन्होंने शव का दाह संस्कार करने तक से इनकार कर दिया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा: दोबारा पोस्‍टमार्टम के बाद तेरहवीं के दिन अंतिम संस्कार, जानें 13 दिनों की पूरी टाइमलाइन

Featured Video Of The Day
Pakistan Train Blast: पाक सैनिकों से भरी ट्रेन में BLA का हमला, 24 लोगों की मौत | Breaking News