'वो डुअल पर्सनेलिटी... चौथा पर्सन दिमाग में था', ट्विशा केस में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह का बड़ा आरोप

Twisha Sharma Case Giribala Singh Exclusive: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने NDTV से बातचीत में बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा- ट्विशा के दिमाग में हमारे अलावा कोई चौथा पर्सन भी था. उसने 5 महीने में ₹8 लाख खर्च कर दिए. कहां किए पता नहीं है, उसके बैग में एक गाड़ी की चाबी भी मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Twisha Sharma: "A Fourth Person Was in Her Mind," Claims Mother-in-Law Giribala Singh.

भोपाल: ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को संदिग्ध मौत के बाद 8 दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है. इस मामले में लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा और उसकी रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह ट्विशा मौत और उसकी लाइफ स्टाइल को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में गिरिबाला सिंह ने ट्विशा और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने दावा किया- हमने 7 से 8 लाख रुपये दिए थे, 5 महीने में इतने रुपये कहां खर्च हो गए. उसके बैग में एक गाड़ी और एक घर की चाबी मिली है. वो गाड़ी किसकी है, कहां है किसी को नहीं पता. दूसरी चाबी शायद नोएडा वाले घर की हो सकती है. उन्होंने कहा कि ट्विशा डुअल पर्सनालिटी  (Dual Personality) की थी, घटना वाली रात हमारे अलावा चौथा पर्सन उसके दिमाग में था. 

5 महीने में 7-8 लाख कहां खर्च किए?

NDTV से बात करते हुए ट्विशा शर्मा की सास ने दहेज प्रताड़ना के आरोप को लेकर दावा किया कि उन्होंने (मायके पक्ष) FIR में 2 लाख रुपये मांगने की बात लिखवाई है. हमने उसे 7 से 8 लाख रुपये दिए थे. ट्विशा को शादी के लिए भी पैसे दिए थे, शादी के बाद भी लगातार पैसे दिए. 5 महीने में उसने ये पैसे कहां खर्च किए? क्या उसके परिवार वाले पैसे अपने पास रख रहे थे.  उन्होंने कहा कि हमले ट्विशा के बैंक ट्रांजेक्शन के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. जिससे सच सामने आ सके. 

Advertisement

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव

बैग में चाबी मिली कार किसकी ?

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा के बैग से एक गाड़ी की चाभी मिली है, लेकिन वो कार न तो हमारे पास है और न उसके मायके में, वह कार किसकी है, हमें नहीं पता. इसकी जांच होनी चाहिए, उसे गाड़ी किसने दी थी. उन्होंने कहा कि उसके बैग में एक घर की भी चाभी मिली है, वो नोयडा वाले घर की हो सकती है. 

Advertisement

Twisha Sharma: Retd Judge Giribala Singh Questions Twisha ₹8 Lakh Expense & Mysterious Car Key.

MBA ग्रेजुएट, योगा ट्रेनर, मॉडल-एक्टर, क्या नहीं थी ट्विशा शर्मा? जिस तारीख को शादी... उसी दिन छोड़ गई दुनिया

'ट्विशा डुअल पर्सनालिटी की थी' 

गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा- ट्विशा डुअल पर्सनालिटी की थी, रात में (12 मई घटना वाले दिन) हमारे अलावा उसके दिमाग में कोई चौथा पर्सन भी था. वह टीवी देख रही थी, फिर अचानक ये सब हो गया. उसका बिहेवियर ऐसा था की एक पल में खुश और एक पल में नाराज. उन्होंने कहा- हमने इस शादी और परिवार को बचाने की कोशिश की, फिर भी उसने ऐसा कदम उठाया, तो हम क्या करें.

'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, उसी दिन पार्लर गई, पार्सल भी मंगाया', भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस, क्या-क्या हुआ? 

'कई बार उसका बच्चा पैदा करने का मन होता था'

गिरिबाला सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा- कई बार ट्विशा का बच्चा पैदा करने का मन होता था. लेकिन, फिर वह कहती थी, मैं खा-खाकर मोटी हो जाऊं और बच्चा पैदा करूं. उन्होंने कहा- शादी के बाद ट्विशा अच्छी बहू बनने की कोशिश कर रही थी, अप्रैल में उसने हमें बताया कि जैसा आप सोच रहीं थीं मैं वैसी नहीं हूं, मैंने आप लोगों के साथ धोखा किया है, कुछ गलत काम किया है, तब तक उसने कंसीव कर लिया था. इस पर हमने कहा चिंता मत करो सारी बात बताओ. 

Advertisement

Twisha Sharma Chat: 23 स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री से समझिए कितने दर्द में थी ट्विशा शर्मा, क्या-क्या झेल रही थी?

क्या है पूरा मामला? 

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह हुई थी. दोनों मेट्रोमोनियल साइट के जरिए मिले थे. समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है और लॉयर है. 12 मई 2026 को ट्विशा की भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की मौत फांसी से ही होना बताया गया, लेकिन उसके शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले हैं. मौत के बाद से उसका शव भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा गया है. उसके पिता नवनीधि शर्मा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह और वकील पति समर्थ के रसूख के कारण मामले की जांच प्रभावित हो सकती है. वे शव का दोबारा पीएम कराया जानें और मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में चाहते हैं.

Advertisement

भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका...दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां

Featured Video Of The Day
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला! सभी याचिकाएं खारिज