Twisha Sharma Case New Update: भोपाल ट्विशा शर्मा केस में एक के बाद एक खुलासे हुए हो रहे हैं, जो ससुराल पक्ष पर कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. अब ट्विशा की दोस्त प्राची ने बड़ा खुलासा किया है. उकना कहना है कि ट्विशा के पास 2 फोन थे, एक उसका निजी (पर्सनल) फोन था और दूसरा आधिकारिक (ऑफिशियल), जिसका इस्तेमाल वह अपने काम को लेकर करती थी. प्राची ने दावा किया कि ट्विशा अपने पर्सनल फोन में ससुराल वालों की प्रताड़ना के सबूत जुटा रही थी. इसमें चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और वीडियो जैसी अहम चीजें थीं.
ये भी पढ़ें- 'फायदा उठाने के लिए बनाए प्रेम संबंध..' ट्विशा से सास ने पूछे थे अभद्र सवाल? भाई से 10 मिनट की बातचीत का ऑडियो
ट्विशा की सहेली प्राची ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ट्विशा हमेशा से 2 फोन इस्तेमाल करती थी. एक फोन उसने अपने पर्सनल यूज के लिए रखा था और दूसरा केवल ऑफिशियल, यानी इस फोन का इस्तेमाल में वह काम को लेकर करती थी. प्राची के अनुसार, घटना (ट्विशा की मौत) के बाद उसका आधिकारिक फोन तो उसी दिन बरामद हो गया था, लेकिन निजी फोन ससुराल वालों की ओर से नहीं दिया गया. वे इसे लगातार छिपा रहे थे.
पुलिस पर दबाव बनाया तब बरामद किया गया पर्सनल फोन
प्राची ने दावा किया कि जब हम लोगों ने पुलिस प्रशासन पर चौतरफा दबाव बनाया, तब पुलिस ट्विशा के पर्सनल फोन को बरामद करने के लिए सक्रिय हुई. घटना के 3-4 दिन बाद उसका वो फोन पुलिस के पास तक पहुंचा.
सबूत जुटा रही थी ट्विशा
प्राची का कहना है ट्विशा ने अपने निजी फोन में सारे महत्वपूर्ण चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और वीडियो सुरक्षित रखा था. वह ससुराल वालों की ओर से दी जा रही प्रताड़ना के सभी साक्ष्यों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर रही थी, जिससे भविष्य में उसका इस्तेमाल किया जा सके.
ये भी पढ़ें- ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?
गिरबाला सिंह कहती थीं- 'बच्चा किसी और का था'
प्राची ने ट्विशा के अबॉर्शन और चरित्र हनन को लेकर भी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. उनका दावा है कि ट्विशा ने अबॉर्शन (गर्भपात) दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कराया था. लेकिन, इसके बाद गिरबाला सिंह (ट्विशा की सास) नामक महिला ने उसका मानसिक उत्पीड़न और चरित्र हनन करना शुरू कर दिया. वह कहती थी- बच्चा किसी और का था.
ये भी पढ़ें- 'वो डुअल पर्सनेलिटी... चौथा पर्सन दिमाग में था', ट्विशा केस में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह का बड़ा आरोप
अब जानिए, पीएम रिपोर्ट में क्या बड़ा लूपहोल्स
ट्विशा की दोस्त प्राची ने बड़ा दावा करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्राची के अनुसार, ट्विशा की वास्तविक लंबाई 172 सेंटीमीटर (cm) थी, लेकिन पीएम रिपोर्ट में उसकी लंबाई को केवल 161 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है. पीएम में ऐसी गड़बड़ी एक बड़ा लूपहोल है.
(तेजश्री पुंढरे की रिपोर्ट)














