Twisha Sharma 23 Shocking Chat Screenshots Reveal Horrific Dowry Torture and Pain: मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा (31) अब इस दुनिया में नहीं है. ट्विशा के परिवार वाले और भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा उसका शव 7 दिन से न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है. इस बीच ट्विशा शर्मा की आखिरी 23 स्क्रीनशॉट वाली व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें वह अपनी मां और पिता से बात कर रही है. इस चैट में वह ससुराल वालों की ओर से दी जा रही मानिसक और शारीरिक यातनाओं का दर्द बयां कर रही है.
समर्थ पूछता है किसका बच्चा है?
जानिए, क्या है पूरा मामला
दरअसल, मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के लॉयर बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को शादी के कुछ समय बाद प्रताड़ित किया जाने लगा. उसका दो बार गर्भपात भी हुआ था. भोपाल के कटारा हिल्स स्थित 12 मई 2026 को ट्विशा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी से ही होना बताया गया, लेकिन उसके शरीर पर कई जगह चोट और मारपीट के निशान मिले हैं. 7 दिन से उसका शव भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा गया है. उसके परिवार वाले अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि शव को दोबारा पीएम कराया जाए और मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में होनी चाहिए.
फरार पति को नहीं मिली अग्रिम जमानत, 10 हजार का इनाम
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप चैट में 'आई एम ट्रेप' का जिक्र कोर्ट के इस फैसले का बड़ा आधार बनी. वहीं, भोपाल पुलिस की ओर से फरार चल रहे समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है. एक क्लिक पर पढ़ें कोर्ट में हुई जोरदार बहस.














