Tribal Man Brutally Beaten in Singrauli: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक आदिवासी युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ उसे पीटती रही. हैरानी की बात ये कि मौके पर मौजूद लोग, उसे बचाने की बजाय हमलावरों को उकसाते रहे- 'सिर छोड़, बाकी सब तोड़ दो'.
दरअसल, सिंगरौली में एक बेबस आदिवासी युवक अन्नेलाल बैगा को उसकी पत्नी के सामने बेरहमी से पीटा गया. घटना जिले के एनसीएल के निगाही कोल हैंडलिंग प्लांट के पास की बताई जा रही है. जहां युवक अपनी पत्नी के साथ जंगल में जलाऊ लकड़ी बीनने गया था. इसी दौरान सिक्योरिटी इंचार्ज एमडी सिंह और उसके साथियों ने दंपती को पकड़ लिया. पूछताछ के बाद युवके साथ बर्बरता की गई.
'सिर छोड़, बाकी सब तोड़ दो…'
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिक्योरिटी इंचार्ज गाली-गलौज करते हुए युवक को हॉकी स्टिक से पीट रहा है. युवक का जमीन पर गिर गया, लेकिन उसके साथ मारपीट होती रही. वो बार-बार कहता है- “पैर पड़ रहा हूं, मत मारो…” लेकिन, आसपास खड़े लोग… आरोपी को उकसाते हैं- “सिर छोड़… बाकी सब तोड़ दो…”
मुख्यमंत्री साय मैदान में उतरे, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, जशपुर में जमकर घुमाया बल्ला
पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया केस
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और नवानगर थाने में सिक्योरिटी इंचार्ज समेत तीन लोगों के खिलाफ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया. नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति) ने बताया कि वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
सीएम बने 'राजमिस्त्री', पीएम आवास योजना में बन रहे मकान की दीवार में लगाई ईंटें
पीड़ित के घर पहुंची मंत्री राधा सिंह
उधर, घटना के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह पीड़ित के घर पहुंचीं और इलाज में किसी भी तरह की कमी न होने के निर्देश दिए.














