गेट खुलवाया, पैर छुए और महिला के सिर में मारी गोली... यह सब देख रही पोती की निकली चीख

शिवपुरी में दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतका के भाई ने हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि 35 बीघा जमीन के नामांतरण से पहले सौतेले बेटों ने साजिश रचकर रामसखी की हत्या करवा दी. हालांकि, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Shivpuri Murder: मृतका रामसखी धाकड़, बिलखती हुई पोती और परिजन.

MP Crime News: हाथ में शादी का कार्ड, दरवाजा खुलते ही महिला के पैर छुए, जीते रहो का आशीर्वाद मिलते ही सिर में मार दी गोली. दादी की लाश दरवाजे पर गिरते ही मासूम जोर-जोर से चीखने, लगी और हत्या मौके से फरार हो गया. दिन दहाड़े हुई यह वारदात शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव की है, जिसे बुधवार दोपहर को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए, महिला की हत्या का आरोप उसके सौतेले बेटों पर लगा है. 

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रामसखी धाकड़ के पति लक्ष्मी नारायण लोधी के रूप में हुई है. लक्ष्मी नारायण की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, करीब 35 साल पहले उन्होंने रामसखी से दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से नारायण को तीन बेटे और दो बेटियां थीं, जबकि रामसखी अपने पहले पति से जन्मे बेटे मुनेश को बाल अवस्था में अपने साथ लाई थीं. इसके बाद रामसखी मां नहीं बन सकीं. रामसखी का बेटा मुनेश धाकड़ इंदौर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. पिछले महीने वह परिवार के साथ मां के इलाज के लिए गांव आया था.  

'मैंने अपनी मर्जी से पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया...' MP में अजब प्रेम की गजब कहानी 

दादी को गोली लगते ही पोती की निकल गई चीख 

वारदात के दौरान रामसखी धाकड़ अपनी नातिन राधिका के साथ थीं. राधिका के अनुसार, तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और शादी का कार्ड देने के लिए दरवाजा खटखटाया. दादी ने दरवाजा खोला तो उन लोगों ने पैर छूकर प्रणाम किया, दादी ने उन्हें अशीर्वाद दिया. फिर उन्होंने दादी के सिर में गोली मार दी. दादी वहीं, गिर पड़ीं और उसकी चीख निकल गई. राधिका की मां दौड़कर बाहर आई तो उसने देखा कि सास रामसखी खून से लथपथ चौखट पर पड़ी हुई हैं. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

35 बीघा जमीन को लेकर विवाद  

रामसखी के भाई महेश धाकड़ ने हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि बहनोई लक्ष्मी नारायण के नाम करीब 35 बीघा जमीन थी, जो पहली पत्नी के पांच बच्चों और रामसखी के बीच बंट गई थी. रामसखी अपने हिस्से की जमीन अपने बेटे मुनेश धाकड़ के नाम करना चाहती थीं. नामांतरण की प्रक्रिया भी चल रही थी, लेकिन लक्ष्मी नारायण के बेटे शिवराज साहब सिंह और राम कृष्ण इसका विरोध कर रहे थे. आरोप है कि नामांतरण से पहले साजिश रचकर रामसखी की हत्या करवा दी गई. 

VIDEO: तेंदुए को दबोचकर पीठ पर बैठा युवक, गांव में घुसकर 5 लोगों पर किया हमला, तलाश जारी 

पति की बीमारी से हो चुकी है मौत 

महेश धाकड़ ने बताया कि उनके बहनोई लक्ष्मी नारायण की बीमारी के चलते ग्वालियर में पहले ही मौत हो चुकी है. उस समय रामसखी और शिवराम उनके साथ थे. पिता की मौत के बाद शिवराज ने अपने भाई साहब सिंह को पिता की मौत की सूचना दी. उसके बाद साहब सिंह ने घर के ताले तोड़कर पूरा सोना-चांदी हड़प लिया. पारिवारिक मामला होने के चलते उस समय इसे दबा दिया गया था, लेकिन अब उन्होंने रामसखी की हत्या ही करवा दी. 

Advertisement

 VIDEO: 3 महीने की बच्ची को लेकर डेढ़ घंटे बैठा रहा बंदर, घरवालों ने कुछ यूं किया रेस्क्यू

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश 

तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. हर फहलू से मामले की जांच की जा रही है. मामला बेहद संवेदनशील है,  जांच के दायरे में है इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. 

 

Featured Video Of The Day
तेंदुए के साथ इंसान की लड़ाई... गांव में जिसने भी देखा ये मंजर, दहल गया