छत्तीसगढ़ में SBI कैशियर की नदी में डूबकर मौत, बैंक मैनेजर समेत 2 को बचाया

कोंटा स्थित SBI शाखा में पदस्थ कैशियर रामा साई (30 वर्ष) अपने साथी कर्मचारी मयंक और बैंक मैनेजर नवीन के साथ दोपहर में आसिरगुड़ा गांव के पास स्थित शबरी नदी में नहाने गए थे. सलीम शेख की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कोंटा के शबरी नदी में SBI के तीन कर्मचारियों ने नहाते समय हादसा हुआ जिसमें एक की मौत हुई
  • 30 वर्षीय कैशियर रामा साई गहरे पानी में डूब गए क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता था
  • साथी मयंक ने बैंक मैनेजर नवीन को बचाया, लेकिन रामा साई को बचाने की कोशिशें विफल रहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सुकमा (छत्तीसगढ़):

दक्षिण बस्तर के कोंटा इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बुधवार दोपहर शबरी नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में बैंक के 30 वर्षीय कैशियर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य सहयोगियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोंटा स्थित SBI शाखा में पदस्थ कैशियर रामा साई (30 वर्ष) अपने साथी कर्मचारी मयंक और बैंक मैनेजर नवीन के साथ दोपहर में आसिरगुड़ा गांव के पास स्थित शबरी नदी में नहाने गए थे. नहाने के दौरान तीनों दोस्त पानी का लुत्फ उठा रहे थे, तभी रामा साई अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए.

तैरना नहीं जानते थे रामा साई, बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

हादसे के वक्त साथी कर्मचारी मयंक ने तत्परता दिखाते हुए बैंक मैनेजर नवीन को तो सुरक्षित बाहर खींच लिया, लेकिन रामा साई को तैरना नहीं आता था. देखते ही देखते वह गहरे पानी में ओझल हो गए. साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रामा साई को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं.

आंध्र प्रदेश का रहने वाला था मृतक

मृतक रामा साई मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले थे और अभी अविवाहित थे. घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है. कोंटा पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुकमा भेजने की तैयारी की जा रही है.

Advertisement

कोंटा थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाका ने बताया, "हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है. वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी."
 

Featured Video Of The Day
Humayun Kabir Exclusive | Bengal Elections के बीच हुमायूं कबीर ने फिर फूंका Babri Masjid वाला बिगुल!