सतना में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद घर पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; BJP पार्षद समेत 10 पर केस 

Satna Crime News: पुलिस ने इस मामले में भाजपा पार्षद गोल्डी मलिक सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. भाजपा पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Satna News: सतना में होली पर भिड़े दो पक्ष.

Violent Clash on Holi in Satna: सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला स्थित डाली बाबा मार्ग, पत्ती गोदाम के पीछे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते मारपीट और पथराव की स्थिति बन गई. आरोपियों ने घर में घुसकर प्रजापति परिवार के साथ मारपीट, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिससे मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई.

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष हरिजन कॉलोनी का है, जबकि दूसरा पक्ष प्रजापति परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया गया कि हरिजन बस्ती के कुछ लोग नशे की हालत में सड़क पर गाली-गलौज कर रहे थे. इस दौरान वे प्रजापति परिवार के घर के सामने पहुंच गए. घर के एक युवक ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया, जिस पर विवाद शुरू हो गया. पहले कहासुनी हुई और फिर धक्का-मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई.

100 लोगों ने किया हमला  

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति बेकाबू हो गई. आरोप है कि करीब 100 लोगों ने प्रजापति परिवार के घर पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. बिजली का मीटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वहीं एक बाइक भी तोड़ डाली.  घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

महाकाल मंदिर के पास बना मांस, VIDEO में हेरिटेज होटल का स्टॉफ बोला- मछली के हाथ धो लेना, जानें विवाद 

Advertisement

भाजपा पार्षद को गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में भाजपा पार्षद गोल्डी मलिक सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 333, 324(4), 351(3) और 3/5 के तहत मुकदमा कायम किया गया है. नामजद आरोपियों में गोल्डी मलिक के अलावा रजित महतो, सुमित मलिक, समीर मलिक, सागर मलिक, रजत मलिक, लकी समुन्द्रे, बिट्टू मलिक, राहुल मलिक और गोलू मलिक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि भाजपा पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.  

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा खुलासा: Iran ने भेजा सीक्रेट Gift! क्या रुक जाएगी महाजंग?