Junior World Taekwondo Championship 2026: विंध्य अंचल समेत पूरे मध्यप्रदेश के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है. सतना की अस्मि भारती (Asmi Bharti Satna) का चयन जूनियर गर्ल्स वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप‑2026 के लिए हुआ है.इसके साथ ही अस्मि राज्य की पहली खिलाड़ी (MP First Taekwondo Player) बन गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप‑2026 का आयोजन 12 से 17 अप्रैल के बीच उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित ओलंपिक सिटी खेल परिसर में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में अस्मि भारती देश की ओर से दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगी.
कम समय में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
अस्मि भारती ने बेहद कम समय में ताइक्वांडो की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. वर्ष 2021 से वह अपने पिता एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव डॉ. संदीप भारती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं. राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 10 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर अस्मि अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं.
भोपाल में मिला विशेष प्रशिक्षण, निखरा प्रदर्शन
पिछले 8 महीनों से अस्मि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी, टीटी नगर भोपाल में प्रशिक्षण ले रही हैं.
यहां उन्हें कोच जगजीत सिंह माड और अर्जुन सिंह रावत से विशेष प्रशिक्षण मिला, जिसका सीधा असर उनके प्रदर्शन में देखने को मिला.
फेडरेशन कप और फाइनल ट्रायल में गोल्ड मेडल
जनवरी में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में अस्मि ने स्वर्ण पदक जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की थी. इसके बाद 13 से 15 मार्च तक सोनीपत में आयोजित फाइनल ट्रायल में उन्होंने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट पक्का कर लिया.
पिता और कोच ने बताया सफलता का मंत्र
अस्मि के पिता एवं कोच डॉ. संदीप भारती ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही अस्मि को मार्शल आर्ट और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया. उनका कहना है कि अस्मि की असली ताकत उसका समर्पण और अनुशासन है. “वह हर टास्क को पूरी मेहनत और निरंतरता के साथ पूरा करती है, और यही उसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह है.”
यह भी पढ़ें : Indore EV Fire Case: गैस सिलेंडर और डिजिटल लॉक ने बढ़ाया मौत का खतरा, इंदौर हादसे की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें : Hindu Nav Varsh 2026: विक्रम संवत 2083; इस साल 13 महीने का हिंदू नववर्ष, राशियों पर ऐसा होगा प्रभाव
यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि घटस्थापना से शुरू; ऐसा है शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा की पूजा विधि जानिए
यह भी पढ़ें : रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का कमाल; प्याज की परतों से प्रेरित होकर बनाया इको फ्रेंडली BRAVE बंकर














