25 साल की पड़ोसन के लिए डॉक्टर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर कार में डालकर जलाया, MP पुलिस का खुलासा

Sagar Doctor Wife Murder Case: पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल कबूल किया कि उसका पड़ोस में रहने वाली 25 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस अवैध संबंध की जानकारी उसकी पत्नी सीमा को लग गई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहे थे. इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sagar Murder Case: मृतका सीमा कुर्मी और लाल रंग की टीशर्ट में आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल.

Sagar Doctor Kills Wife: मध्य प्रदेश के सागर जिले में डॉक्टर की पत्नी की कार में जलने से मौत हादसा नहीं, हत्या थी. पुलिस जाचं में यह साफ हो गया है. आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल ने 38 वर्षीय पत्नी सीमा कुर्मी को गला दबाकर मारा और फिर इसे हादसा दिखाने के लिए कार में आग लगा दी. आरोपी डॉक्टर के 25 साल की लड़की से अवैध संबध थे, जिसे लेकर ही उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने डॉ. नीलेश पटेल को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल कबूल किया कि उसका पड़ोस में रहने वाली 25 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस अवैध संबंध की जानकारी उसकी पत्नी सीमा को लग गई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहे थे. इससे परेशान होकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पुलिस के अनुसार, 20 मार्च शुक्रवार की रात डॉ. नीलेश ने पहले पत्नी सीमा का गला दबाकर हत्या की. जिसे छिपाने के लिए उसने हादसे का रूप देने के लिए सोची-समझी साजिश रची.

2 सिर, 2 हाथ और 4 पैर, पर दिल एक, जन्म के बाद मां की मौत; बच्चे दूध पी रहे, मामला चौंका देगा  

ससुराल वालों से कहा- सीमा को हार्ट अटैक आ गया 

योजना के तहत उसने सीमा के परिजनों को कॉल कर झूठी जानकारी दी कि उसे हार्ट अटैक आया है,  वह सीमा को अस्पताल लेकर जा रहा है. इसके बाद उसने अपने क्लीनिक में काम करने वाले दो कर्मचारियों को साथ लिया और उन्हें भी योजना में शामिल किया. इसके बाद तीनों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा दी.   

आरोपी ने कहा था- सीएनजी किट में विस्फोट हुआ 

इसके बाद डॉ. नीलेश पटेल ने पुलिस को सचूना दी कि उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सीएनजी किट में विस्फोट होने से उसमें आग लग गई. हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस को शुरुआत से ही इस कहानी पर संदेह था. मौके का निरीक्षण और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पुलिस की शंका को और गहरा कर दिया.

मृतका के परिजनों को भी था हत्या का शक 

पुलिस की जांच में सामने आया कि कार की अपेक्षा मृतका का शव अधिक बुरी तरह जला था, जो सामान्य दुर्घटना के मामलों से मेल नहीं खाता था. इसके अलावा आरोपी लगातार अपना बयान बदल रहा था. साथ ही, सीमा के परिजनों ने भी नीलेश पर शक जताया था. उन्होंने भी पुलिस से कहा था कि डॉ. नीलेश का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उन्हें बेटी की हत्या का शव है.   

Advertisement

सख्त पूछताछ में टूटा आरोपी डॉक्टर पति  

मृतका के परिजनों के आरोप, आरोपियों के बार-बार बयान बदलने और शव की हालत समेत अन्य आधार पर पुलिस ने डॉ. नीलेश पटेल और उसके दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वे टूट गए और अपना अपराध कबूल कर लिया.  

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Trump Big Statement On Iran | क्या 'समझौता' करने वाले हैं ट्रंप? | War News